फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अब इंदौर को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए अफसर खोजेंगे दबे नाले

Sun, 25 Aug 2024 11:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बैठक मेें बताया गया कि विजय नगर चौराहा, सत्यसांई चौराहा, सयाजी चौराहा, तीन इमली चौराहा, खजराना ब्रिज, न्याय नगर, कलेक्टोरेट चौराहे पर जलजमाव की ज्यादा समस्या है, लेकिन पानी 30 से 40 मिनट मेें निकल जाता है।
विज्ञापन
जलजमाव के मुद्दे पर बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में शुक्रवार को हुए जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की नाराजगी के बाद कलेक्टर आशीष सिंह एक्शन मोड मेें आ गए। उन्होंनेे रविवार को नगर निगम,पीडब्लूडी अफसरों की बैठक बुलाई और जलजमाव से इंदौर को मुक्त कराने की रणनीति बनाई।

विज्ञापन



अफसरों ने बताया कि पहले सड़कों के आसपास कच्चे नाले होते थे, जिनसे वर्षाजल बहकर बड़े नालों में बह जाता था। सड़कों के चौड़ीकरण व कब्जों के कारण वे नाले बंद हो गए।


कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलजमाव की ज्यादा समस्या है, वहां नाले खोजकर उन्हें पुराने स्वरुप में लाया जाए। नालों के कब्जे भी प्राथमिकता से हटाए जाए। उधर मेयर पुष्य मित्र भार्गव भी रविवार को मैैदान में उतरे और जलजमाव वाले क्षेत्रों को देखा और अफसरों को उसे दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 

कलेक्टर बोले-सोमवार से मैदानी काम हो

बैठक मेें बताया गया कि विजय नगर चौराहा, सत्यसांई चौराहा, सयाजी चौराहा, तीन इमली चौराहा, खजराना ब्रिज, न्याय नगर, कलेक्टोरेट चौराहे पर जलजमाव की ज्यादा समस्या है, लेकिन पानी 30 से 40 मिनट मेें निकल जाता है। कलेक्टर ने कहा कि इसका समय कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए दो तरह की योजनाएं बनाए, दिर्घकालीन और लघुकालीन। सोमवार से ही जलजमाव को दूर करने काम सड़कों पर नजर आना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन मार्गों पर स्टार्म वाटर लाइन नहीं हैै। वहां तत्काल इसे बिछाने का काम किया जाए।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें