फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही मासूम कनिका का अब हो सकेगा इलाज, आठ करोड़ 23 लाख रुपये जुट गए

Thu, 18 Jun 2026 12:21 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एसएमए टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इंदौर की मासूम कनिका शर्मा के इलाज की उम्मीद अब पूरी हो गई है। नौ करोड़ रुपये के महंगे इंजेक्शन के लिए 8.23 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। अब 70 लाख रुपये और मिलने पर  जीवनरक्षक इंजेक्शन लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
कनिका शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएमए टाइप-2 बीमारी से पीड़ित इंदौर की मासूम कनिका शर्मा का इलाज अब हो सकेगा इलाज के लिए 9 करोड़ रुपये की जरूरत है और 8.23 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। 70 लाख रुपये की और मदद मिलते ही इलाज के लिए उसे इंजेक्शन लगाया जाएगा।

विज्ञापन


कनिका के लिए यह राशि इंदौर निवासी उसके माता-पिता ने क्राउडफंडिंग के जरिए एकत्र की। कुछ एनजीओ ने भी इस काम में उनकी मदद की। कनिका को सबसे बड़ी मदद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक कवात्रा ने की है। उन्होंने 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी है। इलाज के लिए माता-पिता ने इंदौर से भी 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जुटाई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे शहरों का रुख किया और वहां से भी राशि एकत्र की।
 

13 किलो से ज्यादा नहीं बढ़ने दिया वजन

कनिका को जो इंजेक्शन लगना है, उसके लिए मेडिकल शर्त यह थी कि बच्ची का वजन 13 किलो से ज्यादा न हो। इस कारण माता-पिता बच्ची को लिक्विड डाइट पर रख रहे थे, लेकिन परिवार के पास समय कम था, क्योंकि वजन नियंत्रित रखने के प्रयास में कनिका को कमजोरी भी आ रही थी। हालांकि, इससे पहले ही आवश्यक राशि लगभग जुट चुकी है। इससे कनिका की मदद के लिए जुटे लोगों ने राहत की सांस ली है।

कोर्ट भी पहुंचा कनिका का मामला

कनिका को तय समय-सीमा में मदद नहीं मिलने पर परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में दूसरी बार सुनवाई हुई। इस दौरान कनिका के वकीलों के तर्क सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से कड़े शब्दों में पूछा कि क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है? अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। कनिका के परिवार और शुभचिंतकों ने दिन-रात एक करके अब तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जुटा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें