फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर एयरपोर्ट पर अब हर यात्री को मिल सकती है वीआईपी सुविधा, बस शुल्क चुकाना होगा

Fri, 08 Nov 2024 04:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का शुल्क चुकाना होगा। अकेले सफर कर रहे बुर्जुग, नाबालिगों को इससे फायदा होगा,क्योकि अटेंडर एयरपोर्ट की हर गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ है और उनकी मदद से काम आसान हो जाएंगे।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर एयरपोर्ट पर मीट एंड ग्रीट सुविधा शुरू हो रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों का एयरपोर्ट पर वीआईपी जैसा सत्कार होगा। थोड़े से पैसे चुकाकर पर्सनल अटेंडर यात्री ले सकते हैं, जो चेक-इन, बोर्डिंग, टैक्सी बुक करने से लेकर सामान उठाने में आपकी मदद करेगा। देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर यह सुविधा उपलब्ध है। नए साल से यह सुविधा एयरपोर्ट पर शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का शुल्क चुकाना होगा। अकेले सफर कर रहे बुजुर्ग, नाबालिगों को इससे फायदा होगा, क्योंकि अटेंडर एयरपोर्ट की हर गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ होंगे और उनकी मदद से काम आसान हो जाएंगे।

कई बार बुजुर्ग अकेले हवाई सफर करते हैं और उनके बच्चों को विमान से कैब बुक करने और सामान उठाने में आने वाली परेशानी को लेकर अक्सर चिंता रहती है। इस सुविधा के तहत वे अटेंडर बुक कर बुजुर्गों को उनका नंबर देकर निश्चिंत हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस सुविधा के तहत कन्वेयर बेल्ट से सामान सहित टर्मिनल तक छोड़ने के 300 रुपये चुकाना होंगे। इसके अलावा एंट्री गेट से बोर्डिंग गेट तक सामान सहित छोड़ने के लिए 300 रुपये शुल्क रहेगा। ट्रांसपोर्ट और होटल बुकिंग में मदद और सलाह देने के 100 रुपये लगेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने वालों के लिए कंपनी अलग से विशेष ट्रॉली भी उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें