फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मामूली विवाद बना जानलेवा, बीच सड़क युवक को चाकू से गोदा, दर्दनाक मौत

Mon, 14 Apr 2025 09:36 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मामूली बाइक टक्कर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 18 वर्षीय युवक सलमान खान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ तालाब से लौट रहा था जब रास्ते में विवाद हुआ।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने दो दोस्तों के साथ तालाब से लौट रहा था। रास्ते में बाइक की टक्कर को लेकर आधा दर्जन से अधिक युवकों से उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया और आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


तालाब से लौटते वक्त हुआ था विवाद  
तेजाजी नगर के नायता मुंडला में रहने वाला सलमान खान अपने दो दोस्तों छोटा सलमान और एक अन्य के साथ सनावदिया गांव के पास तालाब में नहाने गया था। लौटते समय खुड़ैल-सनावदिया रोड पर उनकी बाइक अज्ञात बाइक सवारों से टकरा गई। इसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई। इस झगड़े के दौरान आरोपियों ने सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान मौत  
हमले में सलमान के पेट, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उसका दोस्त छोटा सलमान बीच-बचाव करने आया तो उसे भी चाकू लग गया। दोनों को तत्काल गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में सलमान की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन


परिवार में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी
परिजनों के अनुसार, सलमान एक निजी कंपनी में काम करता था और वह अपने दो भाइयों सोहेल और साहिल के साथ इंदौर में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता शहाबुद्दीन मूल रूप से कन्नोद गांव के निवासी हैं। बड़ा भाई सोहेल ऑटो रिक्शा चलाता है। करीब एक साल पहले तीनों भाई अपनी मां के साथ रोजगार की तलाश में इंदौर आए थे। घटना के बाद खुड़ैल पुलिस ने सलमान के दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें