फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महिला की मौत हत्या में बदली, सिर में मिली गोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख चौंकी पुलिस

Thu, 14 Aug 2025 08:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के कनाड़िया इलाके में बुधवार शाम 30 वर्षीय महिला का शव घर के पास घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। पति ने घटना को एक्सीडेंट बताया, जबकि मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
रानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाडिया इलाके में 30 वर्षीय रानी की मौत का मामला अब सड़क हादसे से हटकर हत्या की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है रानी के सिर में गोली लगी थी और उसके भीतर से गोली भी बरामद हुई है। इस सनसनीखेज जानकारी के बाद पुलिस ने उसके पति ईश्वर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: 55 दिन बाद भी पार्षद कादरी को नहीं खोज पाई पुलिस, बेटी की जमाानत याचिका खारिज

घटना के दिन की कहानी
बुधवार को रानी अपने बेटे के साथ कनाडिया आई थी। पति ईश्वर ने पुलिस को बताया कि वह सड़क पर घायल हालत में मिली, जिसके बाद उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया और मायके वालों को सूचना दी गई। हालांकि, रानी के मायके पक्ष ने शुरुआत से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया था, जिससे मामले में शक गहराता गया।
विज्ञापन


परिवार के आरोप और विवाद की पृष्ठभूमि
रानी की बड़ी मां कांता के अनुसार, रानी और ईश्वर के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। ईश्वर स्कूल की गाड़ी चलाता है और कथित तौर पर स्कूल में कार्यरत एक महिला से उसके प्रेम संबंध थे। इसी वजह से वह रानी को लगातार धमकाता था। कांता का आरोप है कि रानी की हत्या कर इस पूरे मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम से जांच में नया मोड़
गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि रानी के सिर में गहरा घाव था और उसमें गोली फंसी हुई थी, जिसे एक्स-रे में भी स्पष्ट रूप से देखा गया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या मानते हुए जांच तेज कर दी और बुधवार रात ही ईश्वर को हिरासत में ले लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज एवं गवाहों के बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें