फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: थाने में महिला का हंगामा, युवक को छुड़ाने आई, पुलिस वालों से की अभद्रता

Mon, 17 Mar 2025 04:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: रविवार रात इंदौर के विजयनगर थाने में एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। वह आधे घंटे तक पुलिस कर्मियों से अभद्र भाषा में बात करती रही और पुलिस अधिकारियों को धमकी देने लगी।
विज्ञापन
महिला ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात विजयनगर थाने पर एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। महिला ने करीब आधे घंटे तक चिल्लाते हुए अपशब्द कहे और थाने में मौजूद स्टाफ से भी अभद्र व्यवहार किया। वह पुलिस कर्मियों और अन्य उपस्थित लोगों से लगातार उलझती रही, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला का यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा, लेकिन अंततः परिचितों के समझाने पर वह वहां से चली गई।

थाने में क्या हुआ था?

विज्ञापन

महिला देर रात अपने परिचित युवक और अन्य महिला के साथ थाने आई थी। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था, जो आपसी विवाद के चलते थाने में लाया गया था। महिला इस युवक को छुड़ाने आई थी और काफी गुस्से में थी। वह पुलिस पर युवक को छोड़ने का दबाव बना रही थी। महिला लगातार पुलिस अधिकारियों और टीआई को धमकी देती रही और उन्हें बात करने के लिए उकसाती रही।

पुलिसकर्मियों के साथ बुरा व्यवहार
महिला के हंगामे के दौरान वह पुलिसकर्मियों को भी अपशब्द कहने लगी। उसकी इस हरकत को कुछ लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। महिला की गुस्से में की गई अभद्र भाषा और हंगामे को लेकर पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।

पुलिस ने की कार्यवाही

विज्ञापन

विजयनगर थाने के टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार, विवाद के चलते पुलिस ने लक्की चोपड़ा, अभिषेक, शैलेष यादव और एक अन्य को हंगामा और मारपीट के आरोप में पकड़ा था। इनमें से एक युवक महिला का परिचित था, और वह उसे छुड़ाने के लिए थाने आई थी। महिला का हंगामा देखकर पुलिस ने वीडियो भी बनाया, ताकि पूरे घटनाक्रम का रिकॉर्ड रखा जा सके। फिलहाल, सभी युवक पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें