फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बीच सड़क पर महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, देखिए Live वीडियो

Wed, 15 Oct 2025 04:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में किराए के विवाद को लेकर एक महिला ने ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक आरक्षक दामिनी पाटिल से अभद्रता और मारपीट की। आरोपी महिला गौरी सारस्वत ने आरक्षक की वर्दी फाड़ दी और धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी महिला को थाने ले जाने में पुलिसवालों को पसीना छूट गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला आरोपी ने न केवल ट्रैफिक आरक्षक की वर्दी फाड़ दी, बल्कि कॉलर पकड़कर वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




किराए के विवाद में कर रही थी मारपीट
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षक दामिनी पाटिल मंगलवार शाम पाटनीपुरा चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर भीड़ जमा है, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि एक महिला गौरी सारस्वत एक ई-रिक्शा चालक महिला को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट कर रही थी। विवाद का कारण किराया न देना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: सेवानिवृत अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के इंदौर सहित पांच ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
विज्ञापन


बीच-बचाव करने पर आरक्षक से की अभद्रता
जब आरक्षक दामिनी ने बीच-बचाव कर आरोपी महिला गौरी को किराया देने के लिए कहा, तो वह उनसे ही भिड़ गई। गौरी ने आरक्षक दामिनी के साथ गाली-गलौज करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया और खींचातानी की। इस झूमाझटकी में आरक्षक की वर्दी की जैकेट फट गई और उसके दो बटन टूट गए। आरोपी महिला ने वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।

पांच से 6 महिला पुलिसकर्मियों पर भी भारी पड़ रही थी आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल) की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी महिला गौरी सारस्वत को हिरासत में लेकर थाने आई। गौरी को थाने लाने में पुलिस को भी पसीने छूट गए। पुलिस की गाड़ी में बैठने के बाद भी गौरी हंगामे करती रही। 5 से 6 महिला पुलिसकर्मी उसे संभालने के लिए लगानी पड़ी। पुलिस ने आरक्षक दामिनी पाटिल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें