फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अपने ही अपनों को भेजते हैं वनवास, एक्टर उत्कर्ष ने बताई आज की कहानी

Wed, 18 Dec 2024 09:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बनाई है फिल्म, रामायण की कहानी को मॉडर्न समय के नजरिए से पेश किया गया है। 
 
विज्ञापन
महाकाल दर्शन करते उत्कर्ष - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज समाज तेजी से बदल रहा है और अपने ही अपनों को वनवास पर भेज रहे हैं। समाज में रिश्ते कमजोर हो रहे हैं और हम भौतिक चीजों की तरफ भाग रहे हैं। यह बातें एक्टर उत्कर्ष ने इंदौर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वे अपनी फिल्म वनवास के प्रमोशन के लिए इंदौर आए थे। यह फिल्म उन्होंने नाना पाटेकर के साथ की है। 
विज्ञापन


उत्कर्ष ने बताया कि वनवास एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जो रामायण की कहानी को मॉडर्न समय के नजरिए से पेश करता है। फिल्म में बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास भेजने की दिल छू लेने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी दिखाई गई है, जो आज की पीढ़ी से गहराई से जुड़ती है। इस नई सोच और अनोखे विजन के कारण दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। 

गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बनाई है फिल्म
उत्कर्ष शर्मा ने इंदौर दौरे के दौरान महाकाल मंदिर में भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद, उन्होंने शहर के एक कॉलेज में विजिट की और वहां के स्टूडेंट्स के बीच फिल्म का प्रमोशन किया। ज़ी स्टूडियोज के साथ वनवास को डायरेक्ट कर रहे अनिल शर्मा पहले भी गदरः एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है। अनिल शर्मा के लिखे, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए गए वनवास को 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें