फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अब एडमिट कार्ड नहीं चेहरा बनेगा पास, यूपीएससी में मोबाइल ऐप से पहली बार हुई ऐसी एंट्री

Sun, 30 Nov 2025 07:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में यूपीएससी की संयुक्त भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई, जहां पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए फेस वेरिफिकेशन कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन
21 केंद्रों पर हुई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित केंद्रीय पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। इस बार परीक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया कुछ अलग रही, क्योंकि पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन किया गया।
विज्ञापन


मोबाइल ऐप से वेरिफिकेशन बना कौतूहल
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए पहली बार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल ऐप से वेरिफिकेशन किया गया। जैसे ही अभ्यर्थियों ने ऐप में अपना चेहरा दिखाया और उनकी पहचान सुनिश्चित हुई, उन्हें प्रवेश दिया गया। यह नई व्यवस्था अभ्यर्थियों के बीच चर्चा और उत्सुकता का विषय बनी रही। चेहरे से पहचान होने पर कई अभ्यर्थी मुस्कुराते हुए नजर आए, हालांकि कुछ महिला अभ्यर्थी शुरुआत में थोड़ी असहज भी दिखीं।

यह भी पढ़ें...
Indore News: आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में जयस का प्रदर्शन, नरोत्तम मिश्रा और अनिल मिश्रा पर FIR की मांग
विज्ञापन


21 केंद्रों पर हुए इंतजाम
इंदौर शहर में परीक्षा के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें होल्कर कॉलेज, एसजीएसआईटीएस कॉलेज, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, नूतन स्कूल और बाल विनय मंदिर शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 7878 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरू हुई, लेकिन सर्द हवाओं के बीच अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। यह परीक्षा ईपीएफ, एपीएफसी, ईओ और एओ जैसे पदों के लिए आयोजित की गई थी।

सुरक्षा के लिए जूते और स्वेटर उतरवाए
परीक्षा में नकल रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद सख्त इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर गहन जांच की गई। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के शाल, स्वेटर, टोपी और यहां तक कि जूते भी उतरवा लिए गए। ठिठुरते हुए अभ्यर्थियों को इससे थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन परीक्षा को लेकर उनका उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली से आए अधिकारियों ने किया निरीक्षण
परीक्षा की नोडल अधिकारी और एडिशनल कलेक्टर सपना लोवंशी ने जानकारी दी कि संभागायुक्त सुदामा खाड़े ने दो दिन पहले ही सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली थीं। हर केंद्र पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, दिल्ली से आए दो अधिकारियों ने भी इंदौर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दो घंटे की इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही अभ्यर्थियों को अगले चरण में जाने का मौका मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें