फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रातों-रात विजय नगर में कटे पेड़, नागरिकों का फूटा गुस्सा, बोले- ‘इंदौर का पर्यावरण खतरे में’

Mon, 01 Sep 2025 09:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से नागरिकों में रोष है। नागरिकों का कहना है मेट्रो परियोजना के लिए हजारों पेड़ पहले ही काटे जा चुके हैं और अब शहर के कई हिस्से पेड़ विहीन हो रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी से गंभीर खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
कटे हुए पेड़ों को देखते युवा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पेड़ों की कटाई अनवरत जारी है। विजयनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए। शनिवार देर रात काटे गए पेड़ों के तने रविवार सुबह नागरिकों को नजर आए। सुबह जेसीबी से पेड़ों के तने और अन्य हिस्से हटाए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में बहने लगी कारें, 3.1 इंच गिरा पानी, सड़कों पर बने तालाब

सुबह की सैर पर निकले लोग, जताई नाराजगी
सुबह की सैर पर निकले लोगों ने जब बड़ी संख्या में सड़कों पर कटे हुए पेड़ों को देखा तो वे नाराज हो गए। कई नागरिकों ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि इंदौर में हर जगह लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और भूमिगत जल भी कम हो रहा है। इन सबके बावजूद जिम्मेदारों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले विनोद पाल ने कहा कि लगातार कट रहे पेड़ों की वजह से इंदौर में भीषण गर्मी बढ़ रही है, सावन के महीने में भी पानी नहीं गिर रहा और बसंत का मौसम तो खत्म ही हो गया है। अगर इसी तरह चलता रहा तो इंदौर में जल्द ही पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो के लिए हजारों पेड़ काटे गए
इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम के कारण हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई हुई है। सुपर कारिडोर से बापट, विजय नगर और बंगाली चौराहे तक हजारों पेड़ों को काटा गया है और लगभग पूरा क्षेत्र ही पेड़ विहीन होता जा रहा है। आज मंगल सिटी मॉल के आसपास के क्षेत्र में यह पेड़ काटे गए। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन की तैयारी को लेकर इन पेड़ों को काटा गया है। मेट्रो का काम विजयनगर तक लगभग पूरा हो गया है और उम्मीद की जा रही है कि अगले 6 महीने के अंदर मेट्रो विजयनगर तक चलना शुरू हो जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें