फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में 10 दिनी गणेशोत्सव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया बड़ा प्लान

Tue, 26 Aug 2025 08:40 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में 27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाले 10 दिनी गणेशोत्सव के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान जारी किया है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर जाने और लौटने के अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। 
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव (27 अगस्त से 6 सितंबर) के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात योजना जारी की है। भक्तों की सुविधा के लिए आने-जाने के रूट तय किए गए हैं और पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


पार्किंग और चालानी कार्रवाई
मंदिर के आसपास अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क या गलियों में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त भी किए जाएंगे।

इस तरह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था (27 अगस्त – 6 सितंबर)
* मंदिर जाने वाले वाहन: चौकी के पास मुख्य द्वार से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल से बाएं मुड़कर, गणेशपुरी, गोयल विहार, रेनबसेरा-टी होकर मंदिर पार्किंग स्थल तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

* मंदिर से लौटने वाले वाहन: कालका माता मंदिर गेट से बाएं मुड़कर गणेश मंदिर तिराहा होते हुए खजराना चौराहा पहुंचेंगे।
* खजराना गांव जाने वाले: खजराना चौराहे से गोया रोड होते हुए जा सकेंगे।
* खजराना चौराहा आने वाले: जमजम तिराहा से गोया रोड वाले मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
* प्रतिबंधित मार्ग: बंगाली से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल तक किसी भी वाहन का आवागमन नहीं होगा।

भारी वाहनों पर पाबंदी
* रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक: स्टार चौराहे से खजराना चौराहा और पटेल नगर से खजराना की ओर भारी ट्रक व लोडिंग वाहन चल सकेंगे।
* दिन में: सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन इस रूट पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें