फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सुधासागर मुनिश्री के चातुर्मास के लिए इंदौर में 53 करोड़ तक की कुल बोली

Fri, 31 Jul 2026 05:00 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में जैन संत मुनिश्री सुधासागर महाराज के चार माह के चातुर्मास प्रवास को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दलालबाग में आयोजित मंगल कलश स्थापना के लिए लगी बोलियों ने नया रिकॉर्ड बनाया, जहां कुल बोली 55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सुधासागर महाराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैन संत मुनिश्री सुधासागर महाराज का मंगल प्रवेश रविवार को इंदौर में हो चुका है। दलालबाग में चार माह का चातुर्मास प्रवास रहेगा। इसके लिए दलालबाग में मंगल कलश की स्थापना की गई, जिसकी बोली की कुल राशि 53 करोड़ रुपये तक पहुंची।

विज्ञापन


पहला कलश रखने के लिए एक परिवार ने 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई। उतनी ही राशि की बोली एक अन्य कॉलोनाइजर ने भी लगाई। दोनों को मुनिश्री ने आशीर्वाद दिया। बाद में अलग-अलग कलश के लिए बोलियां लगीं।

श्रावक संस्कार श्रेणी कलश की बोली साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक की लगी। ये बोलियां गुरुवार को लगाई गईं। बोली लगाने के समय कुल राशि का 25 प्रतिशत जमा कराया जाता है और शेष राशि चार माह में 25-25 प्रतिशत की तीन किश्तों में जमा कराई जाती है। जिन दो परिवारों ने पहले कलश के लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई है, वे जैन समाज के आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। मंगल कलश के लिए इतनी बड़ी राशि की बोली शहर में गुरुवार को चर्चा का विषय रही। कुल बोलियों की राशि 55 करोड़ रुपये तक पहुंची है।
विज्ञापन

 

चातुर्मास जैन धर्म का विशेष आध्यात्मिक पर्व माना जाता है। जहां भी जैन समाज के बड़े संत का चातुर्मास होता है, वहां श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आसपास के शहरों से भी समाजजन आते हैं। मुनिश्री सुधासागर महाराज के इंदौर में आयोजित चातुर्मास को लेकर भी समाजजनों में खासा उत्साह है। उनके मंगल प्रवेश पर भी हजारों की संख्या में समाजजन जुटे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें