फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मतगणना स्थल की बिजली नहीं होगी गुल, कक्षों में लगेंगे पंखे-कूलर

Sat, 01 Jun 2024 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मतगणना स्थल पर सुबह सात बजे के बाद राजनीतिक एजेंटों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें मुख्य गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह सात बजे स्ट्रांग रुम का ताला खोला जाएगा।

विज्ञापन
मतगणना स्थल में तैैयारियां पूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मतगणना की तैयारियां निर्वाचन आयोग ने पूरी कर ली हैै। नेहरु स्टेडियम के आठ कक्षों में मतों की गिनती सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। गर्मी के मौसम में मतगणनाकर्मियों को राहत देने के लिए पंखों के अलावा कूलर भी लगाए जा रहे है।

मतगणना स्थल की बिजली गुल नहीं होगी। इसके लिए बिजली कंपनी को कहा गया हैै। मतगणना में आठ सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया हैै।

उधर राजनीतिक दलों ने भी मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण दिया है। कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार इंदौर में नहीं है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवारों के एजेंट के रुप में कक्ष में मतगणना पर नजर रखेंगे। उनका फोकस नोटा को मिले वोटों पर रहेगा।

विज्ञापन


मतगणना स्थल पर सुबह सात बजे के बाद राजनीतिक एजेंटों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें मुख्य गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह सात बजे स्ट्रांग रुम का ताला खोला जाएगा।

 

स्टेडियम में सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी। इसके बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की काउंटिंग होगी। देपालपुर, एक नंबर विधानसभा,सांवेर, महू विधानसभा की मतगणना पहली मंजिल पर होगी, जबकि तल मंजिल पर दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।

सबसे ज्यादा मतगणना के राउंड ( 22) चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में होंगे, जबकि सबसे कम राउंड तीन नंबर विधानसभा(16) में होंगे। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को इस बार कोई बड़ी चुनौती नहीं है,क्योकि नामांकन तिथि के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने नामांकन वापस ले लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें