फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लड़कों से बात करने की शंका में भाई ने ही चाकू मारकर कर दी हत्या, फिर ले गया अस्पताल

Sun, 19 Apr 2026 07:11 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपनी बहन के पेट में चाकू घोंपा और फिर उसे बचाने का नाटक करते हुए अस्पताल ले गया, जहाँ उसने डॉक्टरों को सरिए से चोट लगने की झूठी कहानी सुनाई।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि उसे शंका थी कि वह फोन पर किसी लड़के से बात करती है। युवक अपनी बहन को चाकू मारने के बाद खुद ही अस्पताल ले गया और डॉक्टरों से कहा कि सरिए पर गिरी है। इस कारण वह घायल हो गई। घटना 27 मार्च की है, लेकिन जांच व अन्य सबूत एकत्र करने के बाद हत्या की गुत्थी अब सुलझी।

विज्ञापन

 

परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार 29 मार्च को 18 वर्षीय शिवानी की मौत हो गई थी। उसका भाई शुभम उसे अस्पताल ले गया और कहा कि सरिए पर गिरने के कारण उसे चोट लगी है। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो धारदार हथियार से हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पड़ताल में पता चला कि भाई शुभम राजपूत ने ही शिवानी की हत्या की है।
 

पुलिस को शुभम ने बताया कि वह एक फूल की दुकान पर काम करता है और मूलतः शिवपुरी का है। उसकी बहन शिवानी भी उसके साथ रहती थी और इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। शुभम ने बताया कि शिवानी लड़कों से फोन पर देर तक बातें करती थी। यह बात उसे अच्छी नहीं लगती थी।

विज्ञापन



29 मार्च को भी वह बात कर रही थी तो उसने टोका। इसके बाद शिवानी ने उससे झगड़ना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर शुभम ने चाकू उठाया और शिवानी के पेट में घुसा दिया। इसके बाद वह माफी मांगने लगी और कहा कि आगे से अब गलती नहीं करूंगी। इसके बाद शुभम उसे कॉलोनी के ही एक अस्पताल में ले गया और कहा कि छत पर कपड़े लेने गई थी और सरिए पर गिर पड़ी। हत्या का खुलासा करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें