फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से मुंबई के बीच चलेगी सुपर फास्ट तेजस ट्रेन, 23 जुलाई से 30 अगस्त तक होगा संचालन

Sat, 19 Jul 2025 06:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से निकलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव सूरत, वड़ोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन रहेगा। एसी प्रथम श्रेणी, एसी 2-टियर व एसी-3 टियर कोच ट्रेन में रहेंगे। तेजस ट्रेन देश की तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। यह 160 की स्पीड से चलती है।
विज्ञापन
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से मुंबई जाना अब और आसान होगा। रेल विभाग ने इंदौर से मुंबई के बीच सुपर फास्ट तेजस ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 21 जुलाई से इसकी बुकिंग शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन इंदौर से चलने वाली अंवतिका एक्सप्रेस व दुंरतों की तुलना में जल्दी पहुंचाएगी, हालांकि इसका किराया ज्यादा रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 जुलाई से 30 अगस्त तक किया जाएगा। माना जा रहा है कि रेल विभाग प्रयोग के तौर पर इसका संचालन कर रहा है। भविष्य में इसे स्थाई किया जा सकता है।

 

यह स्पेशल ट्रेन ( संख्या 09085) हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को इंदौर से शाम पांच बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह सात बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन रात को 11.20 बजे रवाना होगी, जो सुबह 11 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। व्यापार के सिलसिले में इंदौर से मुंबई जाने वालो के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक होगी। वे दो दिन में मुंबई से लौट कर आ सकेंगे। इंदौर से मुंबई के बीच ट्रेनों की डिमांड काफी ज्यादा है। इंदौर से चलने वाली अंवतिका एक्सप्रेस और दुंरतों में यात्रियों को आसानी से बुकिंग नहीं मिल पा रही है।

 

सूरत व वापी में भी रुकेगी

इंदौर से निकलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव सूरत, वड़ोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन रहेगा। एसी प्रथम श्रेणी, एसी 2-टियर व एसी-3 टियर कोच ट्रेन में रहेंगे। तेजस ट्रेन देश की तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। यह 160 की स्पीड से चलती है। यह ट्रेन 14 घंटे में इंदौर से यात्रियों को मुंबई पहुंचाएगी।

विज्ञापन



पिछले दिनों पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर से मुंबई के बीच नई ट्रेन चलाने की मांग की थी, हालांकि इंदौर को नियमित ट्रेन तो नहीं मिल पाई, लेकिन स्पेशल ट्रेन कुछ दिनों के लिए जरुर मिल गई। राखी पर्व के कारण इंदौर से महाराष्ट्र की ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें