इंदौर में बीबीए के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। जूनी इंदौर इलाके में शनिवार को यह घटना घटी। जब उसने फांसी लगाई तब उसने टीवी का वॉल्यूम तेज कर दिया ताकि किसी को पता न चल सके। मां उस वक्त दोपहर में सो रही थी। जब वह जागी तो उसे घटना का पता चला।
विज्ञापन
जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक मृत छात्र का नाम विशाल (21) पुत्र अनिल वाधवानी निवासी जीवनदीप कॉलोनी है। विशाल इल्वा कॉलेज से बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पिता अनिल ने बताया कि विशाल शनिवार दोपहर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया।
यहां पर टीवी का वॉल्यूम बढ़ाकर टीवी देखने लगा। करीब शाम पांच बजे उसकी मां उठी। मां ने बेटे के कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं दिया तो वेंटिलेशन से अंदर झांककर देखा। वह फंदे पर लटक रहा था। मां ने घर पर मौजूद बेटे के चाचा को बुलाया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर बेटे को निकाला। उसकी सांसें नहीं चल रही थी। जैसे-तैसे उसे उठाकर ऑटो में बैठाया और अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।