फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर की नॉनवेज दुकानों के लिए सख्त आदेश, इन खास दिनों पर रहेंगी बंद

Sat, 29 Mar 2025 05:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मांस-मटन दुकानों को विशेष त्योहारों पर बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसमें 30 मार्च (गुड़ी पड़वा/चेटीचंड), 6 अप्रैल (रामनवमी), 10 अप्रैल (महावीर जयंती) और 12 मई (बुद्ध जयंती) के दिन शामिल हैं। 
विज्ञापन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 4 दिनों तक मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि इन दिनों मांस-मटन की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यह आदेश 30 मार्च (गुड़ी पड़वा/चेटीचंड), 6 अप्रैल (रामनवमी), 10 अप्रैल (महावीर जयंती) और 12 मई (बुद्ध जयंती) के दिनों में लागू होगा। महापौर ने स्पष्ट किया कि यदि इन आदेशों का उल्लंघन किया जाता है और मांस-मटन की बिक्री जारी रहती है, तो नगर निगम सख्ती से कार्रवाई करेगा। पिछले साल भी इसी प्रकार का आदेश जारी किया गया था और प्रशासन ने इसे सख्ती से लागू किया था।
विज्ञापन


भोपाल में भी लागू होंगे समान आदेश
भोपाल में भी मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। नगर निगम ने 30 मार्च (चेटीचंड), 6 अप्रैल (रामनवमी), 10 अप्रैल (महावीर जयंती) और 12 मई (बुद्ध जयंती) को मांस की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। निगम ने साफ कर दिया है कि इन दिनों मांस बेचते हुए पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। इस निर्णय का पालन न करने पर कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

Indore: इंदौर में धूमधाम से मनेगा हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि पर बिजासन मंदिर में लगा मेला
विज्ञापन


भाजपा विधायक का बयान
भोपाल के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस आदेश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियां जैसे कांग्रेस, सपा और बसपा गंगा-जमुनी तहजीब का प्रचार करती हैं और सभी धर्मों का सम्मान करने की बात करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, खासकर जब उन्होंने मांस-मटन की दुकानों को इन विशेष दिनों में बंद रखने की अपील की हो। रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि वह डंडे के बल पर दुकानों को बंद नहीं कराना चाहते, बल्कि यह हिंदू समुदाय की एक निवेदन है और सभी से इसे समझने की अपील की है।
विज्ञापन


धार्मिक भावना का सम्मान
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है कि कुछ दिनों के लिए मांस का सेवन बंद कर दिया जाए। उनके अनुसार, अगर लोग इन कुछ खास दिनों में मांस का सेवन नहीं करेंगे, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा और धरती पर किसी का अस्तित्व खतरे में नहीं आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन राजनीतिक नेताओं को जो विभिन्न धर्मों का सम्मान करने की बात करते हैं, उन्हें इस मुद्दे पर भी हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस संदर्भ में, उन्होंने इमामों से भी अपील की कि वे समझाएं कि सबको इन विशेष दिनों में मांस का सेवन न करने की भावना का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें