फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में स्ट्रीट फूड और होस्टल, कॉलेज के भोजन की जांच हुई, ये निकला सच

Sun, 17 Nov 2024 10:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मेघदूत चौपाटी से कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, सेज यूनिवर्सिटी को सुधार सूचना पत्र जारी किया है। 
 
विज्ञापन
इंदौर में जांच करते खाद्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को इंदौर शहर में बिकने वाले स्ट्रीट फूड की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के द्वारा दिए गए आदेश में विशेषकर चायनीस फूड के साथ परोसे जाने वाले विभिन्न प्रकार की सॉस एवं चीज की जांच करने के लिए कहा गया है। यह भी कहा गया है कि सैंपल में कमी मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर के निर्देश के बाद अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में पहले दिन विजय नगर स्थित मेघदूत चौपाटी पर स्ट्रीट फूट विशेषकर चायनीस फूड के साथ परोसे जाने वाले विभिन्न प्रकार की सॉस एवं चीज की सघन जांच की गई।
विज्ञापन

            
यह सैंपल लिए गए
टीम ने कई खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए। इनमें मेंयोनीस, चीज़, गार्लिक सॉस, पिज्जा,टॉपिंग चीज़ एंड चिली, टोमेटो कैचप, सेज़वान सॉस, पास्ता पिज्जा सॉस, पिज़्ज़ा टॉपिंग क्रिमी टोमेटो आदि के सैंपल जांच के लिए लिए गए। 

कॉलेज कैंटीन से लिए भोजन के सैंपल
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में सेज यूनिवर्सिटी स्थित मेस एवं कैंटीन का निरीक्षण जांच टीम द्वारा किया गया। टीम द्वारा केंटीन से रेड चिल्ली सॉस, जीरावण मसाला, विनेगर, हक्का नूडल्स के सैंपल तथा मेस से तुअर दाल एवं सौंफ के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान परिसर में कमियां भी पाई गई, जिनमें सुधार के लिए सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। जांच के लिए लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सतत् कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें