फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 90 साल की मां पर बेटे का हमला, कोर्ट का आदेश तोड़ा, अब होगी गिरफ्तारी

Wed, 12 Nov 2025 02:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुनबाई कुशवाह ने अपने बेटे पर भरण-पोषण न देने और हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शकुनबाई - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुनबाई कुशवाह अपने बेटे की शिकायत लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शेखर कुशवाह न तो उनका भरण-पोषण कर रहा है और न ही साथ रहने दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
Indore News: बिना मुआवजा टूटेंगे 200 साल पुराने मकान-दुकान, सैकड़ों लोगों के छिनेंगे रोजगार


पति की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद
शकुनबाई कुशवाह शिवशक्ति नगर की निवासी हैं। उनके दो बेटे शेखर कुशवाह और संजय कुशवाह तथा चार बेटियां हैं। दिसंबर 2024 में पति के निधन के बाद से बड़ा बेटा शेखर मां की देखभाल नहीं कर रहा था। जब छोटा बेटा संजय उनकी मदद करता, तो शेखर उससे विवाद कर लेता और मां को घर से निकालने की कोशिश करता था। इससे पहले भी शकुनबाई ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसडीएम कोर्ट ने आदेश दिया था कि शेखर हर माह ₹5,000 भरण-पोषण के लिए देगा और मां को बेदखल नहीं करेगा। आदेश की प्रति एमआईजी थाना पुलिस को भी भेजी गई थी, पर शेखर ने आदेश की अवहेलना की।
विज्ञापन


बेटे ने किया हमला, सीसीटीवी बंद कर बनवाया वीडियो
29 अक्टूबर 2025 को शेखर ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर मां शकुनबाई और भाई संजय पर जानलेवा हमला किया। हमले से पहले उसने घर की बिजली काट दी ताकि सीसीटीवी कैमरे बंद हो जाएं। लेकिन शकुनबाई ने अपने पोते कार्तिक से मोबाइल पर पूरी घटना का वीडियो बनवाया, जिसमें शेखर द्वारा की गई गाली-गलौज और मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
विज्ञापन


एसडीएम ने की सख्त कार्रवाई, पुलिस को दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान जब एसडीएम ने आरोपी शेखर कुशवाह से फोन पर बात करने की कोशिश की, तो उसने कॉल नहीं उठाया और बाद में मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने एमआईजी थाना पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें