फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: स्मृति और पलाश ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया

Mon, 08 Dec 2025 11:36 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना, पलाश मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल और भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के रिश्ते में पूरी तरह से दरार आ गई है। दोनों ने अपनी शादी कैंसिल कर दी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह जोड़ा 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला था, लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सगाई, हल्दी सेरेमनी और शादी से जुड़े सभी फोटो और वीडियो हटा दिए हैं। गौरतलब है कि शादी के ठीक पहले बताया गया था कि स्मृति के पिता की तबियत बिगड़ने की वजह से शादी को आगे बढ़ाया जा रहा है। बाद में दोनों ने शादी कैंसिल करने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें