फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: वीडियोकाॅल पर प्रेमी से करती थी रोज बातें, दूसरी लड़कियों को भी एप पर दोस्त बनाने का डाल रही थी दबाव

Sat, 28 Feb 2026 07:05 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के हॉस्टल में रहने वाली बंगाल की एक अल्पसंख्यक छात्रा को आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। इस छात्रा पर हॉस्टल में अन्य लड़कियों को मोबाइल एप के जरिए लड़कों से दोस्ती करने के लिए उकसाने के गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाली बंगाल निवासी अल्पसंख्यक छात्रा को विश्वविद्यालय ने निष्कासित कर दिया है और जांच कर उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी रैकेट का हिस्सा तो नहीं है।

विज्ञापन


छात्रा खुद रोज वीडियो कॉल पर अपने बॉयफ्रेंड से बातें करती थी। इसके अलावा वह एक ऐप के जरिए दूसरी छात्राओं पर भी लड़कों से दोस्ती करने का दबाव डालती थी। उसकी शिकायत अन्य छात्राओं ने की थी। जांच के बाद आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप सही पाए जाने पर बंगाल की अल्पसंख्यक छात्रा को हॉस्टल से निकाल दिया गया है।

कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली
हॉस्टल में रहने वाली चार अन्य छात्राओं ने भी इसी तरह की शिकायतें की थीं। इन शिकायतों में यह भी कहा गया था कि वह छात्रा अन्य लड़कियों को एक मोबाइल एप के माध्यम से लड़कों से दोस्ती करने के लिए उकसा रही थी। विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति की छानबीन के दौरान वार्डन को छात्रा के कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। कुलपति के अनुसार जांच में यह पाया गया कि उस छात्रा का हॉस्टल में रहना अन्य छात्राओं के लिए समस्या बन सकता है, इसलिए उसे तुरंत निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद के कई रूप: कभी नौकरी तो कभी दोस्ती-प्यार को बनाया जरिया, धर्मांतरण की राजधानी बनता जा रहा भोपाल

सीयूईटी के जरिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स करने आई थी छात्रा
छात्रा के हॉस्टल के रूम की जांच की गई तो उसमें सिगरेट के पैकेट मिले। वह रोज सिगरेट पीती थी। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं, हालांकि उसका मोबाइल जब्त नहीं किया गया है। छात्रा सीयूईटी के जरिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स करने आई थी। वह कोलकाता की मूल निवासी है और कमला नेहरू हॉस्टल में रहती है। छात्रा की गतिविधियों की जानकारी उसके पिता को भी दी गई है। वे दो-तीन दिन में इंदौर आकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें