फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आईआईएम इंदौर प्लेसमेंट सेल के सदस्य ने किया यौन उत्पीड़न, देना पड़ा इस्तीफा

Thu, 04 Dec 2025 09:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के आईआईएम संस्थान में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने आरोपी कमेटी सदस्य से इस्तीफा मांग लिया। मामले की जांच विशाखा गाइडलाइन के तहत हुई।  
विज्ञापन
आईआईएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर की एक छात्रा ने प्लेसमेंट सेल के एक छात्र-सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद आंतरिक शिकायत समिति ने जाँच शुरू कर दी है। बिज़नेस स्कूल के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। यह घटना प्लेसमेंट और मीडिया सेल की लिए रखी गई पार्टी के दौरान हुई थी।

विज्ञापन



पार्टी में दोनो सेल के सदस्यों को भी बुलाया गया। पार्टी में शराब का भी इंतजाम था। पार्टी में कुछ छात्राएं भी मौजूद थी। प्लेसमेंट सेल के एक सदस्य ने उनके साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी। इसकी शिकायत प्रबंधन तक पहुंची थी, लेकिन जांच नहीं हुई थी। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया तो फिर प्रबंधन सक्रिय हुआ।

 

यौन उत्पीड़न के आरोपी सदस्य को संस्थान की आईसीसी ने आईआईएम की प्लेसमेंट समिति से इस्तीफा देने को कहा था और उसने निर्देश का पालन किया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की स्थानीय इकाई ने आईआईएम निदेशक को एक ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया था कि प्लेसमेंट समिति के एक छात्र ने कैंपस के बाहर एक कार्यक्रम के दौरान कुछ स्टूडेंट के साथ यौन उत्पीड़न किया था। विशाखा गाइडलाइन को ध्यान में रखकर जांच की गई और एक्शन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें