फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के कुएं बने शौचालय, मर गई मछलियां और कछुए, बोरिंग से घरों में पहुंची गंदगी

Tue, 20 Jan 2026 10:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के हृदय स्थल रीगल क्षेत्र में प्राचीन कुओं और घरों के बोरिंग में शौचालय का सीवेज मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। रानी सराय के ऐतिहासिक कुएं में गंदगी गिरने से आसपास का भूजल प्रदूषित हो गया है, जिससे रहवासी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सबसे प्रमुख क्षेत्र रीगल के आसपास के बोरिंग में शौचालय की गंदगी आ रही है। रहवासी पिछले दो साल से शिकायतें कर रहे हैं और कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भागीरथपुरा में हुए हादसे के बाद यहां के रहवासी डर गए हैं और उनका कहना है कि यदि यहां पर भी ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी घटना हो सकती है। पिछले लंबे समय से लोगों यहां पर दूषित पानी के उपयोग के चलते बीमार भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
MP: इंदौर का ‘करोड़पति भिखारी’ निकला उधार वसूलने वाला! प्रशासन के दावे पर परिवार का बड़ा पलटवार

पुलिस कार्यालय के कुएं में आईसीएच के शौचालय की गंदगी
इंदौर के रीगल स्थित रानी सराय में एक प्राचीन कुआं है। इसके कुएं में यहीं पर मौजूद आईसीएच के शौचालय की गंदगी सीधे जा रही है। रहवासी पिछले दो साल से इसकी शिकायत कर रहे हैं। कुएं के पानी के माध्यम से अब आसपास के घरों के बोरिंग में शौचालय की गंदगी आने लगी है। कुआं पूरी तरह से शौचालय की गंदगी से भर गया है। रहवासियों का कहना है कि हम पिछले दो साल से शिकायत कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रानी सराय में ही पुलिस कार्यालय भी है और शहर के मीडियाकर्मियों के लिए यहां पर एक बैठक व्यवस्था भी बनाई गई है। 
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन से, निगम के 311 एप तक हर जगह शिकायत
यहां की फिल्म कालोनी में रहने वाले महेन्द्र प्रधान ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से अधिकृत रूप से शिकायतें कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, नगर निगम के 311 एप में आनलाइन शिकायतें की और नगर निगम जाकर लिखित शिकायत भी दी। इसके साथ वे भाजपा नेताओं के एक प्रमुख वाट्सएप ग्रुप में भी जुड़े हैं जिसमें यह मुद्दा कई बार उठा चुके हैं। उनका कहना है कि इसी तरह चलता रहा तो कभी भी यहां पर बड़ी घटना हो सकती है। 
विज्ञापन


मछलियां मर गई, कछुए की भी गई जान
महेन्द्र प्रधान ने बताया कि वे इस क्षेत्र में कई वर्षों से आ रहे हैं और इस कुएं के आसपास पौधरोपण जैसी गतिविधियों को लगातार करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कुएं में पहले बहुत सुंदर मछलियां थी और बड़ा कछुआ था। कुएं में सीवेज का पानी जाने के कारण धीरे धीरे सब मरते गए। हम बहुत परेशान हुए और शिकायतें करना शुरू किया लेकिन आज हमारे घरों तक यह गंदगी पहुंच गई है और कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें