फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म

Mon, 13 Apr 2026 08:29 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को डराकर उसके घर से जेवर और नकदी भी ऐंठ लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरानगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 12 साल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर हुई थी जान पहचान
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा और आरोपी आरव के बीच कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी सेल्स टैक्स कॉलोनी का निवासी है और उसके पिता सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत हैं। दोस्ती के बाद आरोपी ने छात्रा से मेलजोल बढ़ाया और फिर उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें...
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाया अपना असर, पारा 41 डिग्री पार, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन


डरा धमकाकर ऐंठे जेवर और नकदी
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसे डराया और धमकाया भी। आरव ने छात्रा से कहा कि उसे किसी को रुपए देने हैं और इसी बहाने उसने छात्रा के घर से सोने के जेवर और नकदी मंगवाकर अपने पास रख लिए। 9 अप्रैल को आरोपी ने दोबारा छात्रा पर दबाव बनाया और उसके साथ फिर से गलत कृत्य किया।

परिजनों की पूछताछ में हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के परिजनों ने घर में जेवर और नकदी गायब देखी। संदेह होने पर जब उन्होंने छात्रा से कड़ाई से पूछताछ की तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद रविवार रात परिजन छात्रा को लेकर हीरानगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


टीआई सुशील पटेल ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की। रविवार रात को ही पुलिस की टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी गए जेवर व नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें