फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मार्कशीट नहीं लगेगी, जनता की परेशानी पर आरटीओ का एक्शन

Wed, 15 Jan 2025 07:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मार्कशीट अनिवार्य करने पर विवाद हुआ। आरटीओ ने तुरंत इस नई व्यवस्था को रद्द करते हुए पुरानी प्रक्रिया को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कर्मचारियों द्वारा अचानक मार्कशीट को अनिवार्य कर दिया गया, जिसकी जानकारी आरटीओ को नहीं दी गई थी। सोमवार को परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने आए सैकड़ों आवेदकों को बिना मार्कशीट के वापस लौटा दिया गया। कर्मचारियों ने यह तर्क दिया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार, आधार कार्ड को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता, इसलिए मार्कशीट जरूरी है। इस मामले की जानकारी मिलने पर आरटीओ प्रदीप शर्मा ने तुरंत हस्तक्षेप किया और इस नई व्यवस्था को बंद करवाकर पहले की प्रक्रिया को बहाल कर दिया।

'सारथी' पोर्टल पर मार्कशीट अपलोड करने का कोई विकल्प नहीं

विज्ञापन

आरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा संचालित 'सारथी' पोर्टल पर मार्कशीट अपलोड करने का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जब तक पोर्टल में यह सुविधा नहीं जोड़ी जाती, तब तक मार्कशीट की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। साथ ही उन्होंने एनआईसी अधिकारियों से संपर्क कर पोर्टल में इस विकल्प को जोड़ने के लिए बातचीत शुरू की।

भविष्य में फिर से बदलेगी व्यवस्था
उन्होंने यह भी बताया कि आधार को आयु प्रमाण के तौर पर मान्यता नहीं दी जा सकती है, इसलिए मार्कशीट पर लिखी जन्मतिथि को एक वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में लर्निंग लाइसेंस टेस्ट के समय ही आवेदन के दौरान मार्कशीट अपलोड करनी होगी, ताकि जन्मतिथि की पुष्टि के बाद ही आवेदक को टेस्ट में शामिल किया जा सके।

सैकड़ों आवेदकों को मिली राहत

विज्ञापन

आरटीओ ने यह भी कहा कि जल्द ही सारथी पोर्टल पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। तब तक आवेदकों को बिना मार्कशीट के लाइसेंस की प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस निर्णय ने सैकड़ों आवेदकों को राहत दी है, जो नई व्यवस्था के कारण परेशान हो रहे थे। हाल ही में आरटीओ जगह जगह कैंप भी आयोजित कर रहा है ताकि सभी लोगों के लाइसेंस बन सकें और लोग लाइसेंस के अभाव में कानूनी उलझनों में न पड़ें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें