पब्लिक इमेज चेयर घनश्याम सिंह ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 सुशील मल्होत्रा अपनी पत्नी रूबी मल्होत्रा, 31 जनवरी को अमेरिका के ओरलैंडो शहर में होने वाली रोटरी इंटरनेशनल ट्रेनिंग असेंबली में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं।
150 से अधिक रोटेरियन आए
यह असेंबली 9 फरवरी से 13 फरवरी 2025 के बीच ओरलैंडो में आयोजित होगी, जिसमें आगामी रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ब्राजील के रोटरिटन मारियो सीजर अपना विजन एवं कार्ययोजना साझा करेंगे। सुशील मल्होत्रा 1 जुलाई 2025 से पदभार ग्रहण करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश मलिक द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन कुलभूषण चोपड़ा ने किया एवं व्यवस्थापक मनोज चांडक रहे। इस कार्यक्रम के होस्ट 2026-27 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संस्कार कोठारी और उनकी पत्नी दीप्ति कोठारी थे, जिन्होंने सम्पूर्ण डिस्ट्रिक्ट को इन्वाइट किया। 150 से अधिक रोटेरियन इस गरिमामय कार्यक्रम के साक्षी बने।
शिक्षा, रणनीति और नेटवर्किंग का एक महत्वपूर्ण मंच
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश मलिक ने इस अंतरराष्ट्रीय असेंबली के महत्व को सभी रोटेरियंस के समक्ष रखा और बताया कि यह आगामी नेतृत्व के लिए शिक्षा, रणनीति और नेटवर्किंग का एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम में फर्स्ट लेडी सिम्मी मलिक ने सुशील मल्होत्रा और रूबी मल्होत्रा का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनके उज्जवल नेतृत्व की कामना की।
इस अवसर पर अनेक पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सोनलाल पारिक, मनोहर देव, कीर्ति कांत सेठ, रमेश तिवारी, कमल भुराडिया, संजीव गुप्ता, लोकेन्द्र पापालाल, धीरेंद्र दत्ता, डॉ गजेन्द्र सिंह नारंग, डॉ रितु ग्रोवर सहित इंदौर, भोपाल, धार, सोनकच, मेघनगर से अनेक वरिष्ठ रोटेरियन उपस्थित रहे। लगभग 150 से अधिक रोटेरियंस ने सुशील मल्होत्रा और रूबी मल्होत्रा को शुभकामनाएं और बधाई संदेश देकर उनकी इस यात्रा को मंगलमय बनाने की कामना की।