फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा, सरकारी दफ्तरों में हुए विशेष आयोजन

Sun, 26 Jan 2025 08:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मध्यप्रदेश में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में तिरंगा फहराया और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में संयुक्त परेड की सलामी ली। प्रदेशभर में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।  
विज्ञापन
1 of 3
सलामी लेते सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद खुले जीप में सवार होकर भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम के साथ कलेक्टर आशीष सिंह भी मौजूद रहे। 


विरासतों को सजाया गया
गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर की सभी विरासतों और प्रमुख स्थलों को सजाया गया है। कल रात से ही रंगबिरंगी जगमग रोशनियों से राजबाड़ा, गांधी हाल आदि प्रमुख स्थानों को सजाया गया है। स्कूलों में बच्चे सुबह से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए पहुंचने लगे। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भी अपने अपने स्तर पर गणतंत्र दिवस के लिए विशेष आयोजन रखे। 
विज्ञापन

2 of 3
भाजपा कार्यालय पर झंडावंदन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भोज में शामिल होंगे सीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। मप्र में सभी स्थानों पर गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित मुख्य समारोह का हिस्सा बने। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने देवास में और मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में तिरंगा फहराया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भोपाल में कांग्रेस कार्यालय पर भी झंडावंदन हुआ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भाजपा और कांग्रेस कार्यालय पर किया गया झंडावंदन
इंदौर में भाजपा कार्यालय पर और भोपाल में कांग्रेस कार्यालय पर झंडावंदन किया गया। भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने झंडावंदन किया और बाद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने  जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया। सैकड़ों की संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि  संविधान के संरक्षण एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार काम कर रही है बाबा साहेब के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जब हम सभी गणतंत्र को मजबूत करने के लिए संविधान का अक्षरशः पालन करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टिनू, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया नगर महामंत्री सविताअखंड, सुधीर कोल्हे, अंजु माखीजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें