फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: त्योहारी सीजन में प्रॉपर्टी खरीदने की होड़, 3 इलाकों ने तोड़े रिकॉर्ड, पंजीयन विभाग को 9% अधिक आय

Fri, 10 Oct 2025 09:13 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के रियल एस्टेट बाजार में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ जबरदस्त उछाल आया है। विभाग दिवाली पर सौदों में और तेजी की उम्मीद कर रहा है ताकि 3300 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
 
विज्ञापन
इंदौर विजय नगर क्षेत्र में सबसे अधिक सौदे हो रहे हैं। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में प्रॉपर्टी का बाजार फिर से उछाल पर है। सौदों में लगातार ग्रोथ देखी जा रही है और पंजीयन विभाग की आय देखकर फूल नहीं समा रहा। इस साल के पहले 6 महीनों यानी अप्रैल से 30 सितंबर के बीच ही पंजीयन शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी से विभाग को कुल 1076.23 करोड़ रुपए की आय हुई है। वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. अमरेश नायडू का कहना है कि अब दिवाली और नए साल से और ज्यादा उम्मीदें हैं। हमारा लक्ष्य है अगली छह माही में लक्ष्य पूरा कर लें। उल्लेखनीय है इस साल सरकार ने इंदौर जिले को 3300 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में मेट्रो का 17 किलोमीटर का ट्रायल रन,अब रेडिसन चौराहा तक संचालन की राह आसान

विजय नगर, सुखलिया और खजराना में सर्वाधिक ग्रोथ
इस साल होने वाली आय की तुलना में पिछले साल इस अवधि तक यह आय 986.77 करोड़ थी। इसी तरह दस्तावेजों के पंजीयन की बात करें तो इस साल अब तक 84,600 दस्तावेज पंजीयन हुए हैं। फिछले साल इस अवधि में 85,558 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे। सर्वाधिक ग्रोथ इंदौर-3 (विजय नगर, सुखलिया, खजराना) में है, जहां पिछले साल की तुलना में 34.83% अधिक आय हुई है, वहीं 26.89% दस्तावेज अधिक पंजीयन हुए हैं। इस साल पंजीयन विभाग ने बड़े पैमाने पर रजिस्ट्री शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी में भी वृद्धि की है।
विज्ञापन


महू, इंदौर-4 और इंदौर-2 में भी प्रॉपर्टी सौदे बढ़ रहे
महू, इंदौर-4, इंदौर-2 में प्रॉपर्टी सौदों में इजाफा होकर अपेक्षाकृत अधिक दस्तावेज पंजीकृत हुए हैं। विभाग को पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 9.07% की आय में वृद्धि हुई है। इसी तरह दस्तावेजों के पंजीयन की बात करें तो पिछले साल की तुलना में 1.12% प्रतिशत कम दस्तावेज पंजीयन हुए हैं। शहर के मध्य क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में 15.63% कम आय हुई है, वहीं 22.15% दस्तावेज भी कम पंजीयन हुए। 
विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण की वजह से सांवेर और देपालपुर पिछड़े
पिछली छमाही की बात करें तो सांवेर में पिछले साल की तुलना में इस छह माही में 21.34% कम आय हुई है। इस साल अब तक इस क्षेत्र में 20.56 करोड़ की आय हुई है। यह पिछले साल 26.13% थी। इसी तरह देपालपुर में इस साल छह माह में 16.49 करोड़ की आय हुई है, जो पिछले साल 21.42 करोड़ थी। यह पिछले साल की तुलना में 23.01% कम है। महू में पिछले साल की पहली छह माही में 9.08% की आय तो ज्यादा हुई पर दस्तावेज करीब 3% कम पंजीबद्ध हुए। जमीन अधिग्रहण और अन्य बड़े प्रोजेक्ट के कारण इन क्षेत्रों में छोटे सौदों में कमी आई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें