फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राजस्थान में बस कार की टक्कर, तीन महिलाओं समेत 5 की मौत, चपटी हो गई कार

Tue, 24 Dec 2024 11:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: घायलों में 5 की हालत गंभीर है उन्हें करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद गांव वालों ने घायलों को निकाला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में हुए हादसे में इंदौर के पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। करौली में बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर होने पर करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई है। हादसा करौली-गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के पास मंगलवार रात 8 बजे हुआ। हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई। मरने वाले पांचों लोग कार में सवार थे। वे मध्यप्रदेश में इंदौर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


कैलादेवी से गंगापुर जा रहा था इंदौर का परिवार
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया- इंदौर निवासी नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख परिवार के साथ कार से कैलादेवी से गंगापुर की ओर जा रहे थे। वहीं, निजी बस करौली की ओर आ रही थी। शाम करीब 8 बजे सलेमपुर गांव के पास स्थित एक निजी छात्रावास के सामने कार बस से टकरा गई। इससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

गांव वालों ने निकाला
मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। चार शव करौली जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। वहीं, एक महिला का शव गंगापुर सिटी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख निवासी इंदौर, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। घायलों में विनीत सिंहल (31) पुत्र गोपाल निवासी करौली, सलीम (42) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गंगापुर सिटी, नूरजहां (50) पत्नी सलीम निवासी गंगापुर सिटी, शिवराज लाल (44) पुत्र श्रीमोहन गुनेसरा और समय सिंह (21) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गनेसरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें