फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अप्रैल में छाए बादल, कई जिलों में बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 08 Apr 2026 10:07 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: मध्यप्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से इंदौर सहित 18 जिलों में मौसम बदल गया है। 11 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
इंदौर में शाम को छाए बादल। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में इस समय तीन चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं जिसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में आंधी और वर्षा की स्थिति निर्मित हो गई है। बीते मंगलवार को इंदौर के साथ-साथ ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में मौसम के स्वरूप में बड़ा बदलाव देखा गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Indore: जल अभावग्रस्त घोषित हुआ इंदौर, नए बोरिंग कराने पर रोक लागू

इंदौर शहर में मंगलवार को दिन भर धूल भरी आंधी चलने के साथ बादलों का डेरा जमा रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात के समय हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि देर रात भी कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलने और आसमान में बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग केंद्र भोपाल ने चेतावनी जारी करते हुए बुधवार को दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन


इन जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के 18 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को भी भिंड, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, गुना, अशोक नगर, टीकमगढ़, सतना के चित्रकूट और रीवा में मौसम का बदला हुआ रूप दिखाई दिया था। कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश का क्रम जारी रहा। विशेष रूप से शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में तेज बारिश दर्ज की गई जबकि रतलाम में धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया।

11 अप्रैल से दस्तक देगा नया सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 11 अप्रैल को भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में नमी आने और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन


आंधी और हवाओं की रफ्तार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज आंधी चलने की आशंका है। कुछ विशेष जिलों में हवाओं की अधिकतम गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिन के तापमान के बाद दोपहर के समय ही मौसम की स्थिति में मुख्य बदलाव नजर आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें