Indore Weather Update Today : मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम के चलते 1-2 मई को भी बारिश के आसार हैं।
इंदौर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने का भी अनुमान है और बादल बारिश राहत दे सकते हैं। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक, यानी 2 मई तक कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इंदौर संभाग के शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 41.4 डिग्री पर आ गया और रात का तापमान .01 डिग्री बढ़कर 25.6 रहा। मंगलवार को फिर से पारा उछला और एक डिग्री के इजाफे के साथ पारा 42.6 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा 0.1 डिग्री के इजाफे के साथ 25.6 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
अप्रैल में यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान माना जा रहा है। अब तक अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अप्रैल 2024 में यह 40.2 डिग्री और 2023 में 39.6 डिग्री था। इससे पहले के सालों में यह अधिकतर 38 से 40 के बीच रहा।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम का असर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी कि फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है और दो टर्फ लाइनें भी एक्टिव हैं, जिसके चलते मंगलवार के बाद कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम का यही मिजाज पूरे सप्ताह बने रहने की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने के आसार भी हैं। दूसरी तरफ कुछ जिलों में उमस अधिक रहेगी और गर्मी भी तेज रहेगी।
विज्ञापन
बारिश के साथ उमस भी बढ़ेगी
इसके अलावा, 1 और 2 मई को भी एक नए वेदर सिस्टम के कारण बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस मौसम में बीमारियों के बढ़ने का प्रकोप अधिक रहता है।