फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ऑपरेशन मुस्कान में बड़ा खुलासा, 140 बच्चे बरामद, कहां गायब हो रही थीं बच्चियां?

Sun, 30 Nov 2025 09:52 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर पुलिस द्वारा नवंबर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर बड़ा असर दिखाया है। महज 30 दिनों में पुलिस ने 140 लापता बच्चों को खोज निकाला, जिनमें 107 बच्चियां और 33 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस द्वारा हर वर्ष नवंबर में चलाया जाने वाला ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर प्रभावी साबित हुआ है। लापता बच्चों की तलाश के लिए प्रदेश स्तर पर पुलिस टीमें संगठित होकर व्यापक खोज अभियान चलाती हैं। इसका नतीजा इस बार भी सकारात्मक रहा। पुलिस ने अभियान शुरू होने के सिर्फ 30 दिनों के भीतर 140 लापता बच्चों को खोज निकाला है। यह आंकड़ा बताता है कि संगठित प्रयास और नियमित अभियान बच्चों को सुरक्षित वापस लाने में कितने प्रभावी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
पहले भी टूट चुकी है पलाश मुछाल की सगाई, पहली डेट के बारे में जान लीजिए


1 नवंबर से 30 नवंबर तक चला अभियान
एडिशनल कमिश्नर आर. के. सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान को इस बार 1 नवंबर से प्रारंभ किया गया है, जो 30 नवंबर तक चलेगा। पूरे अभियान के लिए थाना स्तर पर पहले ही लापता बच्चों की सूची तैयार कर ली गई थी और उनके आधार पर विशेष टीमें सक्रिय की गईं। इन 30 दिनों में इंदौर के सभी चारों पुलिस जोन में खोज अभियान चलाया गया और कुल 140 बच्चों को वापस लाया गया, जिनमें 107 बच्चियां और 33 बच्चे शामिल हैं। पहले गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब बच्चों के गुम होने पर अपहरण का केस दर्ज होता है, जिससे जांच की रफ्तार और गंभीरता दोनों बढ़ी हैं।
विज्ञापन




प्रेम प्रसंग में घर से भाग रहे नाबालिग
इंदौर पुलिस अब साल में दो बार यह विशेष अभियान चलाती है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लापता बच्चे खोजे जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर मामलों में नाबालिग लड़कियां प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़ देती हैं और कई को अन्य शहरों से भी बरामद किया गया है। अभियान से यह भी स्पष्ट होता है कि बच्चियों के लापता होने के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है, जिसके समाधान के लिए परिवारों और समाज को भी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन अभियानों से पुलिस को उन बच्चों तक भी पहुंचने में मदद मिल रही है जो कई वर्षों से लापता थे।
विज्ञापन


सालाना आंकड़े बताते हैं बड़ी चुनौती
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हर साल लगभग 1000 बच्चे इंदौर में लापता होने की श्रेणी में दर्ज किए जाते हैं लेकिन ऑपरेशन मुस्कान शुरू होने के बाद अब अधिकांश बच्चे सुरक्षित रूप से वापस आ रहे हैं। केवल वर्तमान वर्ष ही नहीं, बल्कि इस अभियान के दौरान पिछले वर्षों में खोए हुए अनेक बच्चों की भी पहचान करके उन्हें परिजनों से मिलाया गया है। यह अभियान न सिर्फ पुलिस की तत्परता का उदाहरण है, बल्कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता के प्रति भी उम्मीद जगाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें