फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: यात्रीगण कृपया ध्यान दे- 21 अप्रैल से इंदौर से मुंबई के बीच चलेगी सुपर फास्ट ट्रेन,17 कोच होंगे

Sat, 18 Apr 2026 09:52 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से मुंबई के बीच बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। गर्मी के सीजन में अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए 21 अप्रैल से इस रूट पर एक नई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के दिनों में इंदौर से मुंबई के बीच अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग के बाद रेलवे ने 21 अप्रैल से इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 30 मई तक संचालित होगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन को 17 कोचों के साथ रेलवे चलाएगा। इसमें 1 प्रथम श्रेणी एसी, 3 द्वितीय श्रेणी एसी और 11 तृतीय श्रेणी एसी कोच शामिल होंगे। इससे पहले इंदौर-मुंबई रूट पर तेजस सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन रेलवे ने शुरू किया था, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़े: Indore:पहले ही दिन फ्लाॅप रही इंदौर-मुंबई तेजस ट्रेन ...


अब पश्चिम रेलवे नई ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09085/09086) 21 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से इंदौर के लिए (ट्रेन संख्या 09085) सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को रात 11:20 बजे रवाना होगी, जो दूसरे दिन दोपहर 1 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल के लिए (ट्रेन संख्या 09086) हर मंगलवार और शनिवार को शाम 5 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 7 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन


कुल 17 कोच वाली यह ट्रेन 827 किलोमीटर की दूरी लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से तय करेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली जैसे रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेगी। यह ट्रेन इंदौर से मुंबई के बीच की दूरी लगभग साढ़े 13 घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन


फिलहाल इंदौर से मुंबई के बीच अवंतिका एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती हैं, लेकिन इनमें यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है और आसानी से कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती। ट्रैवल विशेषज्ञ नितिन विजयवर्गीय के अनुसार, इंदौर से मुंबई के बीच गरीब रथ ट्रेन का रोजाना संचालन होना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में इंदौर से सूरत काफी लोग जाते हैं, लेकिन दुरंतो ट्रेन का स्टॉपेज सूरत में नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें