फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रात को लिए नए निगमायुक्त ने चार्ज, सुबह भागीरथपुरा बस्ती पहुंचे

Sun, 04 Jan 2026 12:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

निगमायुक्त सिंघल ने कहा कि बस्ती में नए सिरे से  पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं और टैंकरों से लगातार जलप्रदाय किया जा रहा है। दूषित जल के कारणों को दूर कर जल्दी ही सामान्य जलापूर्ति बहाल की जाएगी। हमारा इसी पर फोकस है।
विज्ञापन
नए निगमायुक्त भागीरथपुरा बस्ती पहुंचे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शनिवार देर रात चार्ज लिया और वे सुबह भागीरथपुरा बस्ती गए। उनके साथ कलेक्टर शिवम वर्मा भी थे। सिंघल को वास्तवासियों ने कहा कि वे नर्मदा का पानी पी नहीं सकते और टैंकर गलियों में आ नहीं पा रहे है। कुछ छोटे टैंकरों की व्यवस्था कराई जाए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल टैंकर व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, संजीवनी क्लिनिक, स्वास्थ्य परीक्षण एवं नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई औरअधिकारियों एवं एनजीओ टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलप्रदाय किया जा रहा है और नागरिकों को पानी उबालकर एवं छानकर उपयोग करने के लिए पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित नागरिकों का उपचार किया जा रहा है और लक्षण पाए जाने पर तत्काल प्राथमिक जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने देर रात्रि में पदभार ग्रहण किया और सुबह 7 बजे से ही भागीरथपुरा क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग बोरिंगों का इस्तेमाल दैनिक उपयोग के लिए कर सकते है, लेकिन पीने के पानी के लिए टैंकरों का उपयोग करे।

 

निगमायुक्त सिंघल ने बताया कि सभी स्रोतों से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं और टैंकरों से लगातार जलप्रदाय किया जा रहा है। प्राथमिकता दूषित जल के कारणों को दूर कर जल्दी ही सामान्य जलापूर्ति बहाल की जाएगी। हमारा इसी पर फोकस है। आपको बता दे कि इंदौर निगमायुक्त रहे दिलीप कुमार यादव को दो दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर हटाया गया है। उनके स्थान पर क्षितिज सिंघल को नया निगमायुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें