फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नए संभागायुक्त लक्षकार बोले- टीम वर्क के साथ मिलकर संभाग में काम करेंगे

Mon, 27 Jul 2026 08:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर संभाग को नए संभागायुक्त के रूप में भास्कर लाक्षाकार ने पदभार ग्रहण करने से पहले खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन किए। पदभार संभालने के बाद उन्होंने टीम वर्क के साथ सरकार की नीतियों का समयबद्ध क्रियान्वयन करने की बात कही।
विज्ञापन
नए संभागायुक्त ने किया पदभार ग्रहण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर संभागायुक्त के पद का चार्ज सोमवार को भास्कर लक्षकार ने लिया वे दोपहर में भोपाल से परिवार के साथ इंदौर पहुंचे और सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे रणजीत हनुमान मंदिर गए और फिर संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने कहा, निवर्तमान संभागायुक्त सुदाम खाड़े से मेरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। वे मेरे कलेक्टर भी रहे हैं, जब मैं प्रोबेशनर था। हम संभाग में टीम वर्क के साथ काम करेंगे और सरकार की नीतियों का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर संभाग का वर्क कल्चर पहले से ही अच्छा है और यह बेहतर मापदंडों को छूता है।

विज्ञापन

 

मुझे 11 साल का प्यार मिला

निवर्तमान संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने कहा कि इंदौर संभागायुक्त के पद पर मेरा 11 माह का कार्यकाल रहा, लेकिन मुझे 11 साल का प्यार मिला। संभाग क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा है। मेरे कार्यकाल में कई घटनाएं हुईं और कई अच्छे काम भी हुए। शहर में भी विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। इन सभी को पर्याप्त समय देते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का प्रयास किया गया। मुझे उम्मीद है कि नए संभागायुक्त नवाचार के साथ आगे भी काम जारी रखेंगे, ताकि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों को और गति मिल सके।
 

नए संभागायुक्त के सामने ये रहेंगी चुनौतियां

  • इंदौर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एमवाय अस्पताल में चूहाकांड, मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिलने जैसे मामले चर्चा में रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पूरी तरह सुधर नहीं पाई है।
 
  • इसके अलावा नए संभागायुक्त के पास नर्मदा घाटी प्राधिकरण के आयुक्त का भी प्रभार है। बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे के कई प्रकरण लंबित हैं। वहीं, पदेन प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में उन्हें नई योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारने की चुनौती भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें