फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर आ सकते हैं कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके, छात्र आंदोलन में होंगे शामिल

Sun, 12 Jul 2026 08:15 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में NEET पेपर लीक और 23 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 11वें दिन भी जारी है। आंदोलन को और तेज करते हुए छात्रों ने 14 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इंदौर में चल रहा प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर लीक मामले समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर इंदौर में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। अब आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। छात्रों ने 14 जुलाई को बड़े महाआंदोलन का ऐलान किया है। इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया समर्थन

छात्रों के आंदोलन को अब कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिला है। पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने टंट्या भील चौराहे पर धरने पर बैठे छात्रों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाया और 14 जुलाई को प्रस्तावित महाआंदोलन में स्वयं शामिल होने की संभावना जताई।

11 दिनों से जारी है अनिश्चितकालीन धरना

टंट्या भील चौराहे पर चल रहे इस धरने को 11 दिन से अधिक हो चुके हैं। इसके बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ है। हर दिन नए छात्र आंदोलन से जुड़ रहे हैं, जबकि कई छात्र पहले दिन से ही धरना स्थल पर डटे हुए हैं। आंदोलन को अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें...
Indore News: वन्यजीवों और एडवेंचर का अनोखा संगम, रिमझिम फुहारों के बीच रालामंडल में उमड़ रही भारी भीड़

धरने पर बैठे अरुण बड़ोले और उनके साथियों ने अभिजीत दीपके को आंदोलन की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान दीपके ने छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की सराहना करते हुए उनके आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

14 जुलाई को निकलेगी रैली, होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पवन अहिरवार ने बताया कि अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल के दौरान छात्रों की सभी मांगों को उचित बताया और 14 जुलाई को इंदौर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया है।

छात्रों ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मिल रहा समर्थन उनका मनोबल बढ़ा रहा है। पवन अहिरवार के मुताबिक, 14 जुलाई को सुबह 11 बजे टंट्या भील चौराहे से विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां छात्र अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें