फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : न्याय का महाकुंभ, महिला शक्ति के साथ हुआ लोक अदालत का आयोजन, 208 केस सुलझे

Sat, 08 Mar 2025 08:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में 208 मामलों का निपटारा कर 2.67 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि आवंटित की गई।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत द्वारा इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन मप्र उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर से किया गया जिसमें इंदौर खण्डपीठ के न्यायाधिपतिगण के साथ-साथ वर्चुअली जबलपुर एवं खण्डपीठ ग्वालियर के माननीय न्यायाधिपतिगण सम्मिलित हुए। मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अमूल्य योगदान का जश्न मनाने का भी अवसर है। माननीय महोदय द्वारा उन महिला अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की सराहना की गयी जिनकी लगन, दृढ़ता और प्रतिबद्धता न्याय के आदर्शों को कायम करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


ईअरली डाइजेस्ट 2024 का विमोचन हुआ
माननीय न्यायाधिपति विवेक रूसिया, प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं अध्यक्ष उच्च विधिक सेवा समिति इंदौर द्वारा यहां उपस्थित समस्त अधिकारीगण, न्यायालय अभिभाषकगण एवं पक्षकारगण को संबोधित करते हुए बताया गया कि यह संयोग है कि राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ही दिन आयोजित हो रहे हैं इसलिए अध्यक्ष होने के नाते मेरे द्वारा प्रयास किया गया है कि समस्त खण्डपीठ की सदस्यगण महिला अभिभाषक हो। माननीय महोदय द्वारा लोक अदालत के सफल आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा इण्डियन लॉ रिपोर्ट्स (आई.एल.आर.) ईअरली डाइजेस्ट 2024 का विमोचन समस्त न्यायाधिपतिगण की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम का श्रीमती अर्चना सिंह, सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जबलपुर एवं आभार प्रदर्शन प्रदीप मित्तल, सदस्य सचिव, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा किया गया।

208 प्रकरण निराकृत हुए
नेशनल लोक अदालत में उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर की ओर से लगभग 534 प्रकरणों को निराकरण के लिए रखा गया जिसके लिए कुल 3 खण्डपीठ का गठन किया गया। इसमें लगभग 208 प्रकरण निराकृत होकर, कुल मुआवजा राशि 2,67,43,926/- रुपये (दो करोड़ सड़सठ लाख तैतालिस हजार नौ सौ छब्बीस रुपये) के अवार्ड पारित किये गये। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त महाधिवक्ता, अध्यक्ष, हाई कोर्ट बार असोसिएशन इंदौर, अभिभाषकगण, पक्षकारगण, बीमा कंपनियों के अधिकारीगण एवं रजिस्ट्री के अधिकारीगण के साथ ही ऑनलाईन माध्यम से मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, अन्य न्यायाधीशगण, सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें