फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: स्टूडेंट वीजा पर आई विदेशी युवती निकली ड्रग तस्कर, रईसजादों को करती थी सप्लाई

Wed, 19 Nov 2025 06:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर नारकोटिक्स टीम ने 15 लाख की कोकीन के साथ एक अफ्रीकी महिला लिंडा को गिरफ्तार किया है। स्टूडेंट वीजा पर मुंबई में रह रही यह महिला बस से ड्रग्स सप्लाई करने इंदौर आई थी। 
विज्ञापन
इंदौर में अफ्रीकी महिला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नारकोटिक्स विभाग ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई से कोकीन की सप्लाई करने आई एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 31.85 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर रेसिडेंसी एरिया में घेराबंदी
नारकोटिक्स डीआईजी महेशचंद्र जैन ने बताया कि निरीक्षक हरीश सोलंकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला कोकीन की डिलीवरी देने इंदौर आ रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक राधा जामोद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने रेसिडेंसी क्षेत्र में जाल बिछाया और संदिग्ध महिला को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से लाखों रुपये की कोकीन बरामद हुई।

स्टूडेंट वीजा पर भारत में रह रही थी लिंडा
पासपोर्ट और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का नाम लिंडा है और वह वेस्ट अफ्रीका की रहने वाली है। वह स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थी और मुंबई के नालासोपारा में रह रही थी। वह बस के जरिए मुंबई से इंदौर पहुंची थी। पुलिस को शक है कि वह पहले भी शहर में ड्रग्स की सप्लाई कर चुकी है।
विज्ञापन


मोबाइल खोलेगा ड्रग नेटवर्क के राज
गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी लिंडा पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रही है और उसने इंदौर में डिलीवरी लेने वाले का नाम बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने उसका एप्पल आईफोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स, चैट हिस्ट्री और पेमेंट डिटेल से यह पता चलेगा कि इंदौर में कोकीन का यह खेप किसके लिए मंगवाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें