फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नंदबाग रोड होगा गुलजार, 150 निर्माण तोड़ने के बाद अब बन रही 100 फीट चौड़ी सड़क

Sat, 22 Nov 2025 11:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पिछले साल सड़क के लिए नगर निगम ने बाधक निर्माण हटाने का फैसला लिया था। इसका रहवासियों ने विरोध भी किया था। बड़े पैमाने पर बाधक निर्माण हटे और चौड़ी सड़क की राह आसान हुई। सड़क निर्माण के पहले दोनों तरफ सीवरेज व नर्मदा के पाइप भी बिछाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नंदबाग मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर का बाणगंगा क्षेत्र विकास के मामले में अछूता रहा है, जितने ब्रिज, चौड़ी सड़कें पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में है। उतनी शहर के इस उत्तर पश्चिमी हिस्से में नहीं हैं। नगर निगम ने कई वर्षों बाद बाणगंगा क्षेत्र को सुपर काॅरिडोर से जोड़ने वाली नंदबाग रोड का निर्माण शुरू किया है, हालांकि, इसके लिए 150 से ज्यादा निर्माण टूटे हैं। अब यहां 100 फीट चौड़ी सड़क बन रही है, जिससे क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। यह आईडीए की स्कीम 151 और अन्य विकास योजनाओं के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन

 

100 फीट चौड़ी इस सड़क का किला मैदान क्षेत्र की तरफ से काम भी शुरू हो चुका है। यह सड़क शहर के नए हिस्से सुपर काॅरिडोर को मध्य क्षेत्र से जोड़ने में भी मददगार साबित होगी। पहले इस सड़क की चौड़ाई समान नहीं थी। कहीं इसकी चौड़ाई 60 तो कही 50 फीट थी। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 100 फीट प्रस्तावित की गई है।

निर्माण तोड़ने का रहवासियों ने किया था विरोध

पिछले साल सड़क के लिए नगर निगम ने बाधक निर्माण हटाने का फैसला लिया था। इसका रहवासियों ने विरोध भी किया था। बड़े पैमाने पर बाधक निर्माण हटे और चौड़ी सड़क की राह आसान हुई। सड़क निर्माण के पहले दोनों तरफ सीवरेज व नर्मदा के पाइप भी बिछाए जा रहे हैं।
 

चार माह मिलेगी सौगात

चार माह बाद इस सड़क की सौगात शहरवासियों को मिलेगी। रहवासी शेखर घुघरे ने बताया कि एरोड्रम क्षेत्र के आसपास नई काॅलोनियां विकसित हुई हैं। पिछले हिस्से में बसी काॅलोनियों के लिए ज्यादा अच्छी सड़कों की कनेक्टिविटी नहीं थी। यह सड़क एरोड्रम मार्ग के ट्रैफिक के दबाव को कम करेगी और शॉर्टकट भी साबित होगी। रहवासी शरद बघेल का कहना है कि सुपर काॅरिडोर और सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र जाने के लिए भी लोगों को इस नई सड़क का विकल्प मिलेगा।

 

क्षेत्र का विकास होगा

नई और चौड़ी सड़क के कारण आसपास का क्षेत्र भी तेजी से विकसित होता है। नंदबाग मार्ग हम 100 फीट चौड़ा बना रहे हैं। इसका काम शुरू हो चुका है। यह ट्रैफिक का दबाव तो कम करेगी, साथ में क्षेत्र के विकास में भी मददगार बनेगी। -पुष्य मित्र भार्गव, मेयर इंदौर

 

यह होगा फायदा

-यह सड़क खड़े हनुमान मंदिर से नंदबाग होते हुए टिगरिया बादशाह गांव होते हुए सुपर कॉरिडोर तक बन रही है। यह एमआर-5 से भी जुड़ती है।

- अभी मरीमाता मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। इस सड़क के बनने से वाहन चालकों को ज्यादा ट्रैफिक वाले इस पुराने उज्जैन—सांवेर मार्ग का विकल्प मिलेगा।

- सुपर कॉरिडोर की कनेक्टिविटी अभी बाणगंगा से सीधी नहीं है। यह सड़क उसे एरोड्रम क्षेत्र और बाणगंगा क्षेत्र से जोड़ने से मददगार साबित होगी।

- इस मार्ग के आसपास नए व्यापारिक क्षेत्र विकसित होंगे। एमआर-5 का निर्माण नहीं होने के कारण मार्ग के आसपास का हिस्सा तेजी से विकसित होगा।

 

नंदबाग मार्ग-फैक्ट फाइल

-इस सड़क की चौड़ाई 100 फीट है। पहले यह सड़क काफी संकरी थी। इस कारण ट्रैफिक जाम होता था।

-तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में 50 करोड़ रुपये नगर निगम खर्च कर रहा है।

- नंदबाग मार्ग के चौड़ीकरण का फायदा 50 से ज्यादा काॅलोनियों और बस्तियों को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें