फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजपा कार्यालय में रायशुमारी के बाद लिफाफे में बंद नाम, घोषणा भोपाल से होगी

Tue, 26 Aug 2025 08:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एल्डरमैन के लिए भाजपा नेता ज्यादा दावेदारी कर रहे है। विधायकों के सामने भी यह दुविधा है कि वे किसे बनाए और किसे छोड़े। नगर निगम चुनाव के समय पार्षद पद के कई दावेदारों को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एल्डरमैन बनाने का वादा कर चुके थे। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 12 एल्डरमैन और भाजपा की कार्यकारिणी की नियुक्ति के लिए भोपाल से आए पर्यवेक्षकों ने इंदौर के जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर ली है। अब नामों की घोषणा भोपाल से होगी। दावेदारों की निगाहें अब भोपाल पर है। नामों के लिए इस बार भी जनप्रतिनिधियों की चलेगी।

विज्ञापन


क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से नाम तय होंगे। इस बार तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के बजाए महामंत्री, एक, दो और पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से बनाए जा सकते हैं, क्योंकि तीन नंबर क्षेत्र से खुद सुमित मिश्रा नगर अध्यक्ष हैं। एक महामंत्री अनुसूचित जाति वर्ग से भी होगा। कार्यकारिणी में इस बार युवा चेहरे ज्यादा दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा तीन से चार पद महिला नेत्रियों को भी मिलेंगे।

एल्डरमैन के लिए ज्यादा दावेदार
इंदौर में एल्डरमैन के लिए भाजपा नेता ज्यादा दावेदारी कर रहे हैं। विधायकों के सामने भी यह दुविधा है कि वे किसे बनाएं और किसे छोड़ें। नगर निगम चुनाव के समय पार्षद पद के कई दावेदारों को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एल्डरमैन बनाने का वादा कर चुके थे। अब वे नेता दबाव बना रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र से दो-दो एल्डरमैन बनाए जाना हैं। कुल 12 पदों के लिए पचास से ज्यादा दावेदार हैं।
विज्ञापन


एक एल्डरमैन विधायक की पसंद से बनेगा, जबकि दूसरे एल्डरमैन पर सहमति संगठन की तरफ से भेजे गए नाम पर बनेगी। माना जा रहा है कि इस सप्ताह एल्डरमैन के नामों की घोषणा हो सकती है। तीन साल से नगर निगम में ये पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें