फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एक ही रात में दो मौतें, टेक्नीशियन ट्रेन से कटा, छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 05 Jul 2025 02:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एमवाय अस्पताल में कार्यरत ओटी टेक्नीशियन ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, वहीं राऊ स्थित कन्या छात्रावास में 11वीं की छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
एक ही थाना क्षेत्र में 2 लोगों ने लगाई फांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमवाय अस्पताल में कार्यरत एक ओटी टेक्नीशियन ने कल देर रात राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतक की बाइक स्टेशन के पास खड़ी मिली, लेकिन उसका मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। घटना रात करीब 1 बजे की है। मृतक देव बास्कले (25) निवासी स्क्रॉल टाउनशिप बिजलपुर, एमवायएच में ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद जीआरपी के आरक्षक चेतन नरवाले ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


Indore News: इंदौर में बढ़ रहे ब्लैक स्पॉट, लोगों की जा रही जान, प्रशासन बदलेगा चौराहों की डिजाइन

परिजनों को आत्महत्या पर संदेह
देव के बड़े भाई बृजपाल बास्कले ने बताया कि उनका परिवार करीब 20 साल पहले बड़वानी जिले के ग्राम मांड्या बाल से इंदौर आकर बसा था। वह खुद एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन हैं। बृजपाल का कहना है कि देव आत्महत्या नहीं कर सकता, यह किसी साजिश या अनहोनी का मामला हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार को घटना की सूचना रात 1 बजे के बजाय सुबह 5 बजे मिली, जो संदेह को और बढ़ाता है। देव का मोबाइल गायब है और कुछ दिन पहले उसका एक अन्य मोबाइल भी चोरी हो गया था।
विज्ञापन


मोबाइल कॉल डिटेल से खुल सकता है राज
बृजपाल ने मांग की है कि देव का मोबाइल फोन ट्रेस किया जाए और उसकी कॉल डिटेल निकाली जाए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वह किसके संपर्क में था। मोबाइल का गायब होना और समय पर सूचना न मिलना, दोनों ही मामले को रहस्यमयी बना रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक मोबाइल की जांच नहीं होती, तब तक आत्महत्या के कारणों पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


छात्रा ने छात्रावास में लगाई फांसी
वहीं दूसरी ओर राऊ थाना क्षेत्र में स्थित मां उमिया कन्या छात्रावास में एक 16 वर्षीय छात्रा पल्लवी पिता रमेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पल्लवी मूल रूप से धार जिले के कुक्षी की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, जिससे छात्रावास प्रशासन और परिजन दोनों सकते में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें