फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 90 हजार विद्यार्थी देंगे एग्जाम, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

Mon, 03 Feb 2025 12:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 140 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इस बार नकल रोकने के लिए ज्यादातर सरकारी स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला स्तर पर केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। इस साल जिले के 140 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की संख्या के अनुसार बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जिन स्कूलों में पर्याप्त फर्नीचर नहीं है, वहां नजदीकी स्कूलों से व्यवस्था की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 25 फरवरी से होने जा रही है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस बार लगभग 90 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। नकल पर सख्ती करने के लिए प्रशासन ने विशेष रणनीति अपनाई है और इस बार ज्यादातर सरकारी स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में सबसे कम विद्यार्थी गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल हरसोला में परीक्षा देंगे, जहां दसवीं के 127 और बारहवीं के 51 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, सबसे अधिक विद्यार्थी एमएबीएफएम एकेडमी इंदौर (1573), गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल महू (1480) और माउंट कारमेल हायर सेकंडरी स्कूल (1424) में परीक्षा देंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए मंडल द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसके अलावा, सभी पेपर पूरे होने से पहले ही मूल्यांकन कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा ताकि परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

इधर, सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच शिक्षकों को नौंवी और ग्यारहवीं की परीक्षा भी करानी होगी, जिससे बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित हो सकती है। चूंकि परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी, इसलिए शिक्षकों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी ताकि प्री-बोर्ड के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को अंतिम परीक्षा के लिए तैयार किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें