फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 40 साल पुरानी मेघदूत चौपाटी खत्म, उधार लेकर घर चला रहे दुकानदार

Tue, 07 Jan 2025 09:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पांच हजार से अधिक लोगों का रोजगार छिन गया। 500 दुकानें हटाई गई। दुकानदारों ने अमर उजाला को बताई अपनी पीड़ा। 
 
विज्ञापन
मेघदूत चौपाटी के सामने धरने पर बैठे दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की विश्वप्रसिद्ध मेघदूत चौपाटी के दुकानदारों के आंसू थम नहीं रहे हैं। चौपाटी हटने के बाद आज से दुकानदारों ने अनशन और धरना शुरू किया है। मेघदूत गार्डन के सामने ही सभी दुकानदार धरने पर बैठे हैं और उनकी मांग है कि उन्हें दुकान लगाने के लिए नगर निगम के द्वारा कहीं पर जगह दी जाए। 
विज्ञापन




पांच हजार लोगों का रोजगार खत्म
मेट्रो का स्टेशन बनने की वजह से मेघदूत चौपाटी को हटाया गया है। चौपाटी से 500 से अधिक दुकानें हटाई गई हैं और पांच हजार लोगों का रोजगार यहां पर खत्म हुआ है। यहां पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी वर्ग छोटे बड़े व्यापार करते थे। कई परिवार पूरी तरह से यहां लगी हुई अपनी दुकानों पर ही निर्भर थे। 

बच्चों की फीस नहीं भरी, उधार लेकर घर चला रहे
अमर उजाला से बातचीत में आनंद मिश्रा ने बताया कि वे घर भी नहीं चला पा रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि कई लोगों ने बच्चों की फीस नहीं भरी है, उधार लेकर घर का खर्च चला रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि जब तक प्रशासन उन्हें नई जगह पर दुकान नहीं लगाने देता वे धरने पर बैठे रहेंगे। 
विज्ञापन


मंगल सिटी के पीछे जगह देने वाला था निगम
मिश्रा ने कहा कि नगर निगम उन्हें कहीं दुकान लगाने की वजह दे और उसका शुल्क भी ले। सभी दुकानदार शुल्क देने को भी तैयार हैं। मिश्रा ने कहा कि मंगल सिटी के पीछे जगह देने के लिए कहा था लेकिन वहां पर भी बाद में मना कर दिया। 

आंखों में आ गए आंसू
अमर उजाला से बातचीत के दौरान ममता बिष्ट की आंखों में आंसू आ गए। ममता ने बताया कि वे 8 साल से यहां पर दुकान लगा रही हैं। पूरा परिवार दुकान पर ही आश्रित है। दुकान बंद होने के बाद बच्चों की फीस और घर में राशन तक की दिक्कत आ गई है। ममता ने कहा कि हम मेहनत करके घर चलाना चाहते हैं। हम कहां जाएंगे और क्या करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव से हमारा निवेदन है कि वे हमारे दर्द को समझें और हमें रोजगार के लिए जगह दें। 

निगम कमिश्नर बोले हाकर्स जोन में जगह दे सकते हैं
नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के मुताबिक मेघदूत चौपाटी को शहर हित में हटाया गया है। वहां पर अतिक्रमण की वजह से बहुत सी परेशानियां आ रही थी। जो भी दुकानदार हटे हैं वे नगर निगम के हाकर्स जोन में निःशुल्क जगह ले सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम शहर में जो निगम के मार्केट बना रहा है वहां पर दुकानें बोली की प्रक्रिया से ली जा सकती हैं। 
विज्ञापन


आंकड़े
40 साल पुराना बाजार
500 दुकानें हटाई गई
5 हजार लोगों का रोजगार खत्म
10 से 15 हजार ग्राहक हर दिन आते थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें