फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सड़क बनने से पहले ही खोदना शुरू, याद आया 'लाइन' तो डाली ही नहीं, भड़के महापौर

Fri, 31 Oct 2025 04:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के तीन इमली क्षेत्र में नई सड़क का निर्माण पूरा होने से पहले ही उसे स्टॉर्म वाटर लाइन के लिए खोद दिया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
महापौर ने अधिकारियों को फटकारा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के तीन इमली क्षेत्र में नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ था कि उसे स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के नाम पर फिर से खोद दिया गया। एक राहगीर द्वारा भेजे गए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव शुक्रवार सुबह अचानक मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


महापौर का औचक निरीक्षण
गुरुवार रात एक राहगीर ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को एक वीडियो भेजा, जिसमें तीन इमली क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क को खोदा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने शुक्रवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सड़क का आधा काम ही पूरा हुआ था और उसी हिस्से पर खुदाई चल रही थी।

यह भी पढ़ें...
Indore News: क्या MPPSC इंटरव्यू में चल रही है 'सेटिंग'? आयोग ने खुद जारी की चेतावनी, कहा- पैसे मांगे तो...
विज्ञापन


अधिकारियों को लगाई फटकार
महापौर ने मौके पर ही अपर आयुक्त अभय राजन, जोनल अधिकारी अतीक खान, पार्षद राजेंद्र राठौड़, निर्माण एजेंसी और कंसलटेंट एजेंसी एसएनएस के प्रतिनिधियों को तलब किया। जब महापौर ने अधिकारियों से इस लापरवाही का कारण पूछा, तो उन्हें बताया गया कि यहां स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जा रही है। इस जवाब पर महापौर भड़क गए और कहा, "क्या पहले पता नहीं था कि यहां लाइन डालनी है? सड़क बनने के बाद खुदाई करना कौन-सी समझदारी है? आप लोगों के ऐसे कामों से जनता परेशान होती है। यह सीधी लापरवाही है।"

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
महापौर भार्गव ने इस घोर लापरवाही के लिए मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम को हुए नुकसान और जनता को हुई असुविधा, दोनों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके साथ  निर्माण एजेंसी को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर पेनल्टी लगाई जाए। हुए नुकसान की पूरी भरपाई कंसलटेंट एजेंसी (एसएनएस) से वसूली जाए।
विज्ञापन


जलजमाव की कोई शिकायत नहीं आई
महापौर ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि क्या हाल ही में इस इलाके से जलजमाव की कोई शिकायत आई थी, जिस कारण यह लाइन डालना जरूरी हो गया? अधिकारी इस सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। महापौर ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें