फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महापौर ने पार्षदों से मांगा 4 साल के कामों का हिसाब, जनता को दिया जाएगा रिपोर्ट कार्ड

Sun, 02 Aug 2026 06:41 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर नगर निगम परिषद के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी पार्षदों से उनके वार्डों में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। 
विज्ञापन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम परिषद के कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के सभी पार्षदों से उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। 5 वर्ष के कुल कार्यकाल में से 4 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, इसके साथ ही अब कार्यकाल के अंतिम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महापौर ने अपनी परिषद की उपलब्धियों का विस्तृत बहीखाता तैयार करने की दिशा में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


पार्षदों से मांगे गए विकास कार्यों के ब्योरे
इस संबंध में शहर के सभी पार्षदों को एक विशेष संदेश भेजा गया है। प्रत्येक पार्षद से उनके संबंधित वार्ड में किए गए 5 मुख्य विकास कार्यों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके अलावा, पार्षदों को अपने वार्ड में निष्पादित किसी 1 बड़े और प्रमुख कार्य का अलग से उल्लेख करने के निर्देश भी दिए गए हैं। महापौर सभी पार्षदों से प्राप्त रिपोर्ट कार्ड को संकलित कर अपने कार्यकाल की कुल उपलब्धियों का आधिकारिक दस्तावेज तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...
Indore News: जुलाई बीता, फिर भी इंदौर के तालाब खाली, शहर की प्यास बुझाने वाले यशवंत सागर में 12 फीट पानी
विज्ञापन


सार्वजनिक की जाएगी उपलब्धियों की कहानी
जिस दिन निगम परिषद के 4 साल पूरे होंगे, उसी दिन इस रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से उपलब्धियों के ब्योरे को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस माध्यम से नागरिकों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा कि बीते 4 वर्षों में इंदौर शहर विकास के मामले में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थिति में रहा है।
विज्ञापन


दूरगामी परियोजनाओं का अलग से प्रस्तुतिकरण
इसके साथ ही महापौर के नेतृत्व में शुरू की गई दीर्घकालिक और दूरगामी परियोजनाओं को अलग से प्रदर्शित किया जाएगा। इन प्रमुख योजनाओं में नर्मदा पेयजल योजना का 4वां चरण, अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पुराने इंदौर क्षेत्र की पेयजल और ड्रेनेज पाइपलाइनों को बदलने का कार्य, शहर भर में जल वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नई टंकियों का निर्माण, तथा मास्टर प्लान में प्रस्तावित 23 प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शामिल है। इन सभी विकास कार्यों को भविष्य के आधुनिक इंदौर के निर्माण के आधार स्तंभ के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें