Indore News: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्घटना का कारण सबसे आगे चल रहे ट्रक द्वारा लापरवाही से ब्रेक लगाए जाने से हुआ, जिसके कारण दो ट्रक एक के बाद एक टकरा गए।
इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में सोमवार देर रात तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर की केबिन में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रक में सवार दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से एमवाय अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्घटना का कारण सबसे आगे चल रहे ट्रक द्वारा लापरवाही से ब्रेक लगाए जाने से हुआ, जिसके कारण दो ट्रक एक के बाद एक टकरा गए।
विज्ञापन
रात करीब 2 बजे हुआ हादसा
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, यह हादसा बायपास रोड पर रात करीब 2 बजे हुआ। तीन ट्रक आपस में टकरा गए, जिसमें से बीच वाले ट्रक का चालक देवी सिंह (40) की केबिन में फंसकर मौके पर ही मृत हो गया। देवी सिंह भोपाल के बैरसिया निवासी थे। देवी सिंह के ट्रक के पीछे चल रहे दूसरे ट्रक में सवार ड्राइवर मोहम्मद फारूख और शारदा घायल हुए हैं। दोनों घायल तमिलनाडु के निवासी हैं और उनका इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है।
अचानक ब्रेक लगाने से बिगड़ गया संतुलन
पुलिस द्वारा फारूख के बयान के अनुसार, देवी सिंह के ट्रक के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे देवी सिंह को अपने ट्रक को रोकने का प्रयास करना पड़ा। लेकिन इसी दौरान फारूख के ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और देवी सिंह की केबिन में दबकर उनकी मौत हो गई। फारूख के ट्रक में गंभीर चोटें आई हैं, और उसके पैर में फैक्चर भी हुआ है। फारूख राजस्थान से माल लाकर तमिलनाडु की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
ड्राइवरों के बयान लिए
घटना के बाद पुलिस ने फारूख और अन्य घायल ड्राइवरों के बयान लिए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घायल ड्राइवरों का इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही से ब्रेक लगाने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।