फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में मेजर हमजा की मौत, ऊंट से टकराया था वाहन; देर रात इंदौर आएगा शव

Sat, 01 Aug 2026 05:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के 31 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ की जैसलमेर में सड़क हादसे में मौत हो गई है। ड्यूटी से लौटते समय उनका सैन्य वाहन ऊंट से टकराकर पलट गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इंदौर के मेजर हमजा आरिफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी कर लौट रहे इंदौर के मेजर हमजा आरिफ का जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया है। वे सैन्य वाहन में अन्य सैन्यकर्मियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन एक ऊंट से टकराकर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 

मेजर हमजा की सगाई हो चुकी थी। घर पर अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारी चल रही थी। मेजर हमजा 31 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर रात इंदौर पहुंचेगा। इसके बाद रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

मेजर आरिफ हमजा पिछले नौ वर्षों से सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। एक माह पूर्व ही उनका विवाह तय हुआ था और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। उनके पिता आरआरकैट (RRCAT) से सेवानिवृत्त होकर राजेंद्र नगर क्षेत्र में निवास करते हैं।

मेजर हमजा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बड़वे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें