मध्यप्रदेश एन.जी.ओ महासंघ के सदस्यों ने भोपाल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर सामाजिक कार्यों को गति देने की मांग की। इंदौर से गए सदस्यों ने बताया कि हमने जिन क्षेत्रों में मदद की जरूरत है वह विषय बताए।
विज्ञापन
सेवा सप्ताह मनाने के लिए की मुलाकात
50 से अधिक विधायकों, 3 महापौर, 8 मंत्री व अन्य कई जनप्रतिनिधियों विश्व एन.जी.ओ दिवस को एन.जी.ओ सेवा सप्ताह के रूप में बनाने के लिए सहमति दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्र लिखकर मध्यप्रदेश एन.जी.ओ महासंघ के द्वारा चलाई जा रही मुहिम को अपना समर्थन भी दिया। 300 से भी अधिक एन.जी.ओ द्वारा विश्व एनजीओ दिवस मनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान के तहत अपना समर्थन दिया गया।
वल्लभ भवन में हुआ पोस्टर का विमोचन
मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ के अध्यक्ष शशि सातपुते व कोर कमिटी सदस्य श्रेयांश जैन, राकेश बाथरे, आशीष कुमार गुप्ता, रविन्द्र जाधव, हिन्द एकता परिवार टैक्सी यूनियन के सदस्य राहुल सोलंकी, संदीप बाघेला, सचिन सोलंकी आदि सदस्यों द्वारा 27 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले विश्व एनजीओ दिवस के कार्यक्रम का पहला पोस्टर भी विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा वल्लभ भवन परिसर में विमोचन करवाया गया।