फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लाडली बहना योजना की राशि बंद हो जाएगी, पूर्व मंत्री वर्मा का बड़ा दावा

Sat, 15 Feb 2025 04:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News:पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह योजना कुछ ही महीनों में बंद हो जाएगी और भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जरिए इसे रुकवाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे इस योजना के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए देने का जो वादा किया है, वह महज एक छलावा है और यह योजना लंबे समय तक नहीं चलने वाली। उन्होंने दावा किया कि यह योजना मात्र दो-चार महीने तक चलेगी और फिर किसी न किसी बहाने से इसे बंद कर दिया जाएगा। वर्मा ने पहले भी इस योजना को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है और अब उन्होंने एक बार फिर से इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


साढ़े बारह सौ रुपए की राशि भी बंद हो जाएगी 
उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को मैं सचेत करना चाहता हूं कि भाजपा सरकार ने उन्हें झूठे सपने दिखाए हैं। सरकार ने वादा किया कि हर महीने तीन हजार रुपए दिए जाएंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि यह संभव ही नहीं है। वर्मा ने कहा कि सरकार अब इसे बंद करने के लिए षड्यंत्र रचेगी और सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट से ऐसा आदेश पास कराएगी, जिससे बहनों को मिलने वाली साढ़े बारह सौ रुपए की राशि भी बंद हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले में न्यायपालिका को दोषी ठहराएगी, लेकिन असल में यह साजिश उन्हीं की होगी।

वर्मा ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों तक सरकार बहनों के खातों में यह पैसा डालेगी, लेकिन उसके बाद किसी बहाने से इसे बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे सरकार की एक सोची-समझी चाल बताते हुए कहा कि जब तक चुनावी माहौल रहेगा, तब तक बहनों को पैसे मिलते रहेंगे, लेकिन चुनाव के बाद सरकार अपने वादे से मुकर जाएगी। इस बयान के बाद लाड़ली बहना योजना के भविष्य को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें