फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: खजराना गणेश को मिलेगा 6 किलो सोने का मुकुट, चांदी से दमक उठेगा गर्भगृह

Sat, 19 Jul 2025 10:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: रक्षाबंधन के मौके पर खजराना गणेश को 6 किलो सोने का भव्य मुकुट पहनाया जाएगा। साथ ही मंदिर के गर्भगृह की पुरानी चांदी को बदलने का कार्य शुरू हो चुका है। यह चांदी वर्षों पहले भक्तों द्वारा दान की गई थी। 
विज्ञापन
1 of 3
मंदिर में चांदी का द्वार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर खजराना गणेश मंदिर में भक्तों को एक भव्य दृश्य देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध खजराना गणेश जी को इस बार 6 किलो शुद्ध सोने से बना भव्य मुकुट पहनाया जाएगा। यह आकर्षक मुकुट इंदौर के एक ज्वेलर्स भक्त द्वारा श्रद्धापूर्वक भेंट किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
भक्त चढ़ाते हैं सोने चांदी के गहने
इसके साथ ही मंदिर के गर्भगृह की दीवारों और सिंहासन पर लगी पुरानी चांदी को भी बदला जा रहा है। पुजारी पंडित धर्मेंद्र भट्ट के अनुसार, वर्षों पहले तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने भक्तों से चांदी दान करने की अपील की थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चांदी के गहनों और सामग्रियों का दान किया था। उन्हीं प्रयासों से गर्भगृह और मुख्य द्वार पर चांदी की सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
धुंधली हो चुकी है दीवारों की चांदी
अब समय के साथ पुरानी चांदी पीली और धुंधली हो चुकी है, जिसे अब इंदौर के ही कलाकारों द्वारा बदलने का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर, खजराना गणेश मंदिर का गर्भगृह नव श्रृंगारित रूप में भक्तों के सामने प्रस्तुत होगा, जहां स्वर्ण मुकुट और नई चांदी की सजावट भक्तों को एक नया दिव्य अनुभव देगी। यह आयोजन न केवल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि खजराना मंदिर की भव्यता को भी और बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें